RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राजस्थान:विश्वविद्यालय संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता को आधुनिक दृष्टि प्रदान करे: लोकसभा अध्यक्ष

जगद्गुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का सप्तम दीक्षांत समारोह आयोजित।

गुरु दक्षिणा के अंतर्गत विद्यार्थी विश्वविद्यालयों में पेड़ लगाने का कार्य करें, संस्कृत और संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य हो:राज्यपाल

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)17 अप्रैल। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने कहा कि संस्कृत भाषा नहीं, भारत की महान संस्कृति और मानव संस्कारों की जननी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में शिक्षा क्षेत्र में अच्छा मनुष्य बनाने के लिए कार्य किया जाए। उन्होंने गुरु दक्षिणा के अंतर्गत शिक्षार्थियों को अपने विश्वविद्यालयों में पेड़ लगाने का कार्य किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे जहां विद्यार्थी पढ़े हैं, वहां से उनका सदा के लिए आत्मीय नाता बना रहेगा।
राज्यपाल श्री बागडे गुरूवार को जगद्गुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि संस्कृत और संस्कृति के संरक्षण के लिए सभी मिलकर कार्य करें। उन्होंने भरतमुनि के नाट्यशास्त्र की चर्चा करते हुए कहा कि शिव का तांडव नृत्य और तमाम हमारा कला कौशल संस्कृत भाषा के जरिए ही जन जन तक पहुंचा है।
राज्यपाल ने महर्षि आर्यभट्ट, भास्कराचार्य आदि की चर्चा करते हुए कहा कि भास्कराचार्य ने गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत को बहुत पहले ही प्रतिपादित कर बताया था कि गृह नक्षत्र और पृथ्वी में परस्पर आकर्षण रहता है। हर वस्तु पृथ्वी के आकर्षण बल के कारण ज़मीन पर गिरती है। यह बल सूर्य, पृथ्वी, चंद्रमा और नक्षत्रों को कक्षा में रहने की अनुमति देता है। उन्होंने संस्कृत ग्रंथों के जरिए भारतीय ज्ञान परम्परा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संस्कृत भाषा के प्रसार के साथ उसके ज्ञान को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी रही है।
श्री बिरला ने कहा कि महापुरुषों ने भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा को संस्कृत भाषा में ही रचा। उन्होंने संस्कृत भाषा की प्राचीनता के साथ उसकी वैज्ञानिकता को आधुनिक दृष्टि देने के लिए संस्कृत विश्वविद्यालय को कार्य करने का आह्वान किया।
राज्य के संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि संस्कृत विश्व की प्राचीन भाषाओं की सूत्रधार है। उन्होंने संस्कृत शिक्षा को आधुनिक ज्ञान विज्ञान का आधार बताया।
इससे पहले जूना अखाड़े के प्रमुख स्वामी अवधेशानंद गिरि ने सनातन भारतीय संस्कृति के प्राचीन ग्रंथों में निहित ज्ञान को जन—जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्या वाचस्पति उपाधि प्रदान किए जाने पर विश्वविद्यालय का आभार जताया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामसेवक दुबे ने सभी का अभिनंदन किया और विश्वविद्यालय द्वारा संस्कृत के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में प्रगति प्रतिवेदन पढ़ा।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री बागडे एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीक्षांत समारोह में जूना अखाड़े के प्रमुख स्वामी अवधेशानंद गिरि को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि प्रदान कर उनका सम्मान किया। इससे पहले उन्होंने विश्वविद्यालय के न्यूज लेटर ‘प्रवृत्ति:’ के दीक्षांत समारोह विशेषांक का लोकार्पण किया।

Related posts

भाजपा का संगोष्ठी सह परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: भोजपुर महिला कला केंद्र ने बिंदी इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से ऑक्सीजन कंसेंटरेटर मशीन सहित अन्य उपकरण को किया वितरित।

rktvnews

आयुर्वेद को पुर्नस्थापित कराना हमारी प्राथमिकता – आयुष मंत्री

rktvnews

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हाउसिंग कॉलोनी के बाबा रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न।

rktvnews

जिले में 28,684 लाभार्थियों को स्मार्टफोन कि सौगात!शुक्रवार को जिले में 2 हजार 403 स्मार्टफोन का किया गया वितरण।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिले भर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाया गया सुशासन दिवस।

rktvnews

Leave a Comment