RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: माले के जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर बड़हरा प्रखंड कमेटी की बैठक बलुआ में सम्पन्न!

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 मार्च। आगामी 23-24 मार्च को आरा में भाकपा-माले के 14 वां जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर बड़हरा प्रखंड कमेटी की बैठक महुली में आयोजित की गई!
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव नंदजी राम ने किया! बैठक में जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर व्यापक बातचीत किया गया!जिसमें देश व राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में जनता के बीच ले जाने के लिए जनसमपर्क,गंवई बैठक करने,बैनर फैस्टून टांगने,प्रतिनिधि चयन हेतु चुनाव कराने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातें हुई! बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले बड़हरा प्रखंड सचिव नंदजी राम ने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार ने हमारे देश की सम्प्रभूता अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया!देश में पेट्रोल,गैस खरीदने के लिए अमेरिका की तरफ देखना पड़ा रहा है और अमेरिका कह रहा है उसे हमारी देश की मोदी सरकार कर रही है!देश में रसोई गैस सिलेंडर का कृत्रिम संकट पैदा किया गया है!देश की जनता गैस के लिए एक बार फिर लाइन में खड़ी हो गई है!
बैठक में अतिथि के बतौर भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य सुशील पाल मौजूद थे!
बैठक में नंद जी,विजय यादव,संतोष कुमार,अशोक चौधरी, इंदू पांडे,सरजू चौधरी,योगेंद्र पासवान,श्री भगवान राम,संतोष साह,जनार्दन राम,जयप्रकाश शर्मा शामिल थे!

Related posts

गढ़वा:संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में पदाधिकारियों/कर्मियों ने संविधान प्रस्तावना पढ़ संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने का लिया संकल्प।

rktvnews

समुचित जल-वृष्टि के लिये मुख्यमंत्री ने महाकाल मंदिर में किया महारूद्र अनुष्ठान।

rktvnews

बक्सर:योग अभ्यास से NCC कैडेटों के प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत।

rktvnews

छत्तीसगढ : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया : मुख्यमंत्री

rktvnews

कुबेरश्वर धाम प्रांगण में चेन चोरों का आतंक, दो महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उज्जैन में शीघ्र प्रारंभ होगा आकाशवाणी केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment