RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन।

बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)14 अप्रैल।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा साहब के विचारों को युगप्रेरक बताते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम उनके आदर्शों पर चलें, और एक समावेशी, समतामूलक और न्यायप्रिय समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Related posts

भोजपुर:डा के एन सिन्हा की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की पहली बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में मनोविज्ञान की छात्राओं का फेयरवेल।

rktvnews

गया जिला प्रशासन ने 28 सितंबर को पितृपक्ष मेले का उद्घाटन, पैगम्बर मोहम्मद जुलूस और गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाई रणनीति।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में ईद मिलाद-उन-नबी,अनन्त चतुर्दशी एवं विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

शिक्षक दिवस के अवसर पर निबंध एवं लेखन प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि एवं ग्रामीण समृद्धि के बारे में बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment