RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामना दी।

नई दिल्ली/1 अक्टूबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा हैः
“समस्त नागरिकों की तरफ से, मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जन्म-जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।
सत्य और अहिंसा संबंधी गांधी जी के आदर्शों ने विश्व के लिये एक नया मार्ग प्रशस्त किया। गांधी जी ने जीवन भर न केवल अहिंसा का पालन किया, बल्कि उन्होंने स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और किसानों के अधिकारों के लिये आवाज उठाई तथा अस्पृश्यता, सामाजिक भेदभाव व निरक्षरता के विरुद्ध संघर्ष किया। गांधी जी ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिये हमें प्रेरित किया था और ऐसे विशाल जन आंदोलन का नेतृत्व किया था, जिसने इतिहास की धारा बदल डाली और हमें स्वतंत्रता दिलाई।
मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला, बराक ओबामा और अनेक अन्य राजनेताओं को गांधी जी के विचारों ने प्रभावित किया है। गांधी जी की सशक्त और जीवंत विचारधारा विश्व के लिये सदैव प्रासंगिक बनी रहेगी।
गांधी जयंती के पवित्र अवसर पर, आइये हम उनके विचारों का अनुसरण करने तथा उनके उपदेशों को अपने विचारों, वचनों और कर्म में उतारने तथा देश के कल्याण के लिये स्वयं को समर्पित करने की शपथ लें।”

Related posts

संदीप सिंह की फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ में शेफाली शाह निभाएंगी रिषभ शेट्टी की मां जिजामाता का किरदार।

rktvnews

रामगढ़:पत्र सूचना कार्यालय रांची द्वारा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री का राजस्थानी उद्यमियों के साथ संवाद, हर्षोल्लास से देश-विदेश में मनाए राजस्थान दिवस : मुख्यमंत्री

rktvnews

गढ़वा में 29 नवम्बर को एक दिवसीय “रोज़गार मेला” का होगा आयोजन।

rktvnews

बागपत:सर्दी के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने कक्षा 01 से 08 तक के विद्यार्थियों की 11 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया।

rktvnews

पटना:बोलने की सभी समस्याएँ दूर हो सकती हैं स्पीचथेरापी से : डॉ सुलभ

rktvnews

Leave a Comment