RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

जिलाधिकारी रीना जोशी ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने संबंधी महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 22 जून।जनपद में सरकारी भूमि पर से अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक पुलिस विभाग, जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियो के साथ जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में 21 जून को जिला कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग ये सुनिश्चित कर लें कि उनकी भूमि कहा कहा है व उसकी जीआईएस मैपिंग करना भी सुनिश्चित कर लें। इसके अतिरिक्त उन्होंने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तहसीलों में ड्रोन कैमरा के माध्यम से फोटोग्राफी करते हुए फोटोग्राफ्स एकत्रित कर जीआईएस मैपिंग करना सुनिश्चित करें ।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने संबंधी शासान से भी आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसके क्रम में जनपद के ऐसे विभाग जिनमे अतिक्रमण है वे 01 माह के भीतर अतिक्रमण स्थित स्थलों को चिन्हित करते हुए उनकी जीआईएस मैपिंग करते हुए आवश्यक फोटोग्राफ आदि को एकत्रित कर ले ताकि इन सबका डेटाबेस तैयार करते हुए शासन की वेबसाइट में अपलोड किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त डेटाबेस तैयार किए जाने हेतु विभागीय अधिकारियों को ट्रैनिंग भी दी जायेगी।
बैठक मे एसडीएम सदर अनुराग आर्य, डीडीओ रमा गोस्वामी, जीएम जिला उद्योग केंद्र कविता भगत,अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका राजदेव जायसी समेत सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:विरासतों को सहेजने हम हैं प्रतिबद्ध, महलपुर पाठा मंदिर को बनायेंगे भव्यतम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

DAV नेशल स्पोर्टस तीरंदाजी में राजलक्ष्मी ने हासिल किया कांस्य पदक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधिपति को दिलाई शपथ।

rktvnews

आपातकाल लागू करना हमारे इतिहास का सबसे काला दौर: उपराष्ट्रपति

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 अप्रैल 24

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भगवान परशुराम जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment