RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़ : इंदिरा कला संगीत विवि, खैरागढ़ को ए ग्रेड दिलवाना प्राथमिकता : डा. लवली शर्मा

नवनियुक्त कुलपति ने पदभार संभाला,किया छात्रावास का औचक निरीक्षण।

खैरागढ़/छग (रवींद्र पांडेय) 14 अप्रैल। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में नवनियुक्त कुलपति डा. लवली शर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को जल्द से जल्द ए ग्रेड दिलवाना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले विश्वविद्यालय को ए+ ग्रेड अवश्य दिलवाएंगी‌। उन्होंने कहा कि क्वालिटी का काम करना उनका पैशन है। 16 से 18 घंटे काम करना उनकी आदत है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएंगी। रिसर्च की क्वालिटी में सुधार लाना भी उनकी प्राथमिकता में है।
पदभार संभालने के बाद सबसे पहले उन्होंने दंतेश्वरी माता के मंदिर में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात कैम्पस-1 स्थित राजा-रानी एवं राजकुमारी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर माल्यार्पण किया। उन्होंने कैम्पस-1 स्थित अंतर्राष्ट्रीय महिला छात्रावास एवं कैम्पस-2 स्थित पुरुष छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। छात्र-छात्राओं ने उन्हें बताया कि वर्तमान में कोई समस्या नहीं है। कुलपति महोदया ने विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन और कक्षा में पढ़ाये जाने वाले विषयों की जानकारी ली। छात्र-छात्राएं नवनियुक्त कुलपति से मिलकर अत्यंत खुश हुए तथा उन्हें अवगत कराया कि वर्तमान में अध्ययन-अध्यापन का कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है। हाॅस्टल में सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Related posts

चित्रकूट विश्वविद्यालय में सम्मानित हुए डा अनिल सुलभ।

rktvnews

भोजपुर: राजद ने चलाया गंगहर पंचायत में सदस्यता अभियान।

rktvnews

कहीं महंगी न पड़ जाये दबंगई🤪 मिसेज इंडिया को बुलाया थाने।

rktvnews

चितौड़गढ़:पाला पडने की संभावना को देखते हुए किसान बचाव हेतु आवश्यक उपाय करें।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आयवीआरआई की रिपोर्ट अनुसार मृत हाथियों के विसरा में मिला साइक्लोपियाज़ोनिक एसिड।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पहले दिन 17 अभ्यर्थियों ने 20 नामांकन किए दाखिल!13 जिलों के अभ्यर्थियों ने भरें नामांकन।

rktvnews

Leave a Comment