RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

उत्तर प्रदेश: बागपत:सड़क सुरक्षा पखवाड़े का समापन: महिला ई-रिक्शा चालकों को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी।

सड़क सुरक्षा पखवाड़े में जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों की जागरूकता को मिला बढ़ावा।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)17 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिलेभर में 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति नागरिकों को जागरूक करना था। इन कार्यक्रमों में स्कूल, कॉलेज, संस्थान, एवं ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पखवाड़े के समापन समारोह में विशेष रूप से जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला ई-रिक्शा चालकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन महिला चालकों ने अपने साहसिक कदम से न केवल अपने परिवार के भरण-पोषण का मार्ग चुना है, बल्कि समाज में एक मिसाल भी कायम की है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा, “महिला ई-रिक्शा चालकों ने समाज की रूढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए स्वावलंबी बनने का साहसिक निर्णय लिया है, जो प्रेरणादायक है। इनके इस प्रयास को हम सभी को सराहना और समर्थन देना चाहिए।
समापन समारोह की रैली का अंत आरटीओ कार्यालय में हुआ, जहां सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह, संभागीय निरीक्षक विंध्याचल गुप्ता और समस्त परिवहन विभाग के स्टाफ ने उपस्थित चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। विशेष रूप से महिला ई-रिक्शा चालकों को प्रशांत चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, ताकि उनके इस साहसिक प्रयास को समाज में एक नई दिशा मिल सके।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत जिलेभर में जागरूकता के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सड़क सुरक्षा नियमों पर चर्चा, ट्रैफिक पुलिस की भूमिका, और आम जनता को सुरक्षित यात्रा के टिप्स दिए गए। साथ ही, विशेष जागरूकता अभियान भी चलाए गए, जिनमें प्रमुख मार्गों और स्कूलों में सड़क सुरक्षा से संबंधित होर्डिंग्स लगाए गए और जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया।
इस पूरे पखवाड़े के दौरान छात्रों, युवाओं, और विभिन्न संगठनों की सहभागिता से जागरूकता का व्यापक संदेश दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के इस प्रयास से लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई है, जो भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक होगी।
जिलाधिकारी ने अंत में सभी नागरिकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक की तरह समाज में योगदान दें।
इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय, सांकरौद का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:कवि डॉ जनार्दन मिश्र को साहित्य सेवा के लिए मिला डॉ सच्चिदानंद सिन्हा सम्मान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बिहार के राजगीर में पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 के शुभारंभ पर शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

हर व्यक्ति, बच्चे में भरना होगा पर्यावरण प्रेम का जज्बा : पद्मभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी

rktvnews

रायबरेली अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह में काशी के कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक एवं जयशंकर सिंह कपसेठी हुए सम्मानित।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि।

rktvnews

Leave a Comment