RK TV News
खबरें
Breaking News

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय सचिव, डॉ. श्रीवत्स कृष्णा ने दिल्ली से हज 2026 की प्रथम उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सरकार ने हज यात्रियों की सुविधा और कल्याण सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 18 अप्रैल।डॉ. श्रीवत्स कृष्णा, सचिव, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने आज सुबह 9:45 बजे दिल्ली से मदीना के लिए रवाना होने वाले हज यात्रियों के पहले विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रस्थान स्‍थल पर यात्रियों को संबोधित करते हुए सुगम, सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से परिपूर्ण यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
डॉ. कृष्णा ने हज यात्रियों को आश्वस्त किया कि भारत सरकार उनकी सुविधा और कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास और सऊदी अधिकारियों के साथ समन्वय से चिकित्सा सहायता और रसद सहायता सहित व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि हज यात्रा का सुगम अनुभव हो सके।
हज यात्रियों से बातचीत करते हुए सचिव ने हज प्रक्रिया को अधिक समावेशी, पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया का पूर्णतः डिजिटलीकरण, चयन में अधिक पारदर्शिता और प्रस्थान स्‍थल पर बेहतर सुविधाओं जैसे निरंतर सुधारों ने देश भर के हज यात्रियों के लिए हज यात्रा में सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार किया गया है।
प्रस्थान करने वाले हज यात्रियों ने सरकार की पहलों और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। सुदृढ़ बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी आधारित उपायों और निरंतर सुधारों से, हज 2026 भारतीय हज यात्रियों के समग्र हज यात्रा अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने के लिए तैयार है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:रोहतास ने औरंगाबाद को 106 रनों से हराया।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधकरी ने बड़हरा में बाढ़ से हुई मृत्यु पर मृतक की पत्नी को सौंपा 4 लाख का चेक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत-जयंती वर्ष पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

राजद्रोह की धारा या सत्तापक्ष का हथियार।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज आईएएस सेवा का हिस्सा बन रहे अधिकारियों को 2047 के भारत का निर्माता बनने का सौभाग्य मिला है।

rktvnews

Leave a Comment