
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अप्रैल।बाल विकास परियोजना उदवन्तनगर के पंचायत मसाढ़ में महिला पर्यवेक्षिका डॉ प्रीति कुमारी के नेतृत्व में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत् सेविका द्वारा किशोरावस्था में होने वाली समस्या के संबंध में विशेष रूप से जानकारी दी गई ।साथ ही साथ एनीमिया बीमारी को दूर करने के लिए स्थानिय साग सब्जी, मौसम फल,मोटे अनाज से बनने वाले भोज्य पदार्थ के पोषण मूल्य पर विशेष रूप से जानकारी दी गई।
