RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर प्रेस क्लब आरा की ओर से दिवंगत पत्रकार हरिपाठक को दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि।

जिले के सभी पत्रकारों ने मृत आत्मा की शांति के लिए रखा दो मिनट का मौन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 03 जून।आज स्थानीय जेपी स्मारक मंच के पास दिवंगत पत्रकार हरिपाठक के निधन को लेकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई । जहां इस शोक सभा में जिले के कई पत्रकार शामिल हुए.इस दौरान सभी पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार साथी हरि पाठक के मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। वहीं श्रद्धांजलि के बाद पत्रकारों की एक बैठक हुई.जिसकी अध्यक्षता छायांकार दिना मिश्रा ने की और बैठक का संचालन सोनू सिंह ने किया.बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पत्रकार कोष का गठन करने और मासिक बैठक करने का प्रस्ताव पारित किया गया.जिसमे निर्णय लिया गया कि सभी पत्रकार 200 सौं रुपए प्रति माह के रूप में कोष जमा करेंगे.ताकि उस जमा राशि से पत्रकार और पत्रकारिकता हित में उपयोग किया जाएगा.इसके साथ ही जिले के सभी पत्रकार माह के अंतिम सप्ताह में पड़ने वाले हर रविवार को एक साथ एकत्रित होकर आपस में बातचीत करेंगे और आगे की रणनीति को तैयार करेंगे। जबकि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पत्रकारों का एक टीम दिवंगत पत्रकार साथी हरिपाठक के परिजनों से मिलकर सांत्वना देंगे साथ ही हरसंभव मदद का प्रयास भी करेंगे। बैठक के दौरान मिथलेश मिश्रा,पंकज सुधांशु,समीर अख्तर,महिला पत्रकार नेहा गुप्ता,अनील त्रिपाठी,सौरभ श्रीवास्तव,चंदन मिश्रा,आजाद भारती,अमरेन्द्र कुमार,मनोज लक्की,विक्रांत राय,संजय श्रीवास्तव,बिजय ओझा,रविन्द्र सिंह,गौरव सिंह,रैना सिंह,अमन कुमार,विशाल कुमार,रौशन गुप्ता,अजय सोनी, प्रशांत रंजन, मो नसीम सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:उप विकास आयुक्त ने मैनाटांड़ प्रखण्ड का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने जोधपुर संभाग के जिला कलक्टरों, जिला पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली, कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात ,राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा।

rktvnews

जयप्रकाश स्मारक समिति ने 5 जून सम्पूर्ण क्रांति दिवस की 49 वीं वर्षगांठ मनाई ।

rktvnews

भोजपुर: 30 अगस्त को वोटर अधिकार-यात्रा के आगमन को ले माले ने आरा में की नुक्कड़ सभाएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी20 कृषि मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment