
आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अप्रैल। शुक्रवार को युवा राजद भोजपुर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व मे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी के निजी कार्यक्रम बक्सर जाने के दौरान बामपाली मोड़ आरा मे गगनचुम्बी नारों एवं गाजे- बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम मे पूर्व विधायक विजयेंद्र प्रसाद यादव, हाकिम प्रसाद,जिला परिषद भीम यादव, युवा नेता सोनू राय,प्रधान महासचिव रजनीश यादव, विनोद चंद्रवंशी, राजनारायण यादव, श्याम नारायण यादव,शालिक राय, रघुपती यादव,अरुण यादव, प्रधान यादव, लालू यादव सहित सैकड़ो राजद नेता एवं कार्यकर्ता थे।
