RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:पचमढ़ी मानसून मैराथन : हल्की फुहारों के बीच रनर्स ने लगाई दौड़।

देशभर से 1165 धावक मैराथन में शामिल।

छः वर्ष के बच्चे से लेकर 82 वर्ष के बुजुर्ग ने लिया हिस्सा।

RKTVNEWS /भोपाल (मध्यप्रदेश)22 जुलाई ।नर्मदापुरम जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड (एमपीटीबी) के सहयोग से ‘एडवेंचर एंड यू’ (के.ए. कनेक्ट) पचमढ़ी मानसून मैराथन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। जिला प्रशासन नर्मदापुरम के सहयोग से आयोजित हुई मैराथन में देशभर से 1165 धावकों ने हिस्सा लिया और पचमढ़ी के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच 42 किलोमीटर, 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर श्रेणियों में दौड़ लगाई गई। मैराथन दौड़ की शुरुआत एमपीटी ग्लेनव्यू होटल से हुई। 42 किलोमीटर दौड़ सुबह 3 बजे शुरू हुई। शेष तीनों दौड़ सुबह 6 बजे शुरू की गई। जिसे टूरिज्म बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ.संतोष कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र खंडेलवाल ने फ्लैगऑफ की। दौड़ में छः वर्ष के बच्चे से लेकर 82 वर्ष के बुजुर्ग ने हिस्सा लिया। नर्मदापुर की पूर्व कलेक्टर श्रीमती दास भी 21 किमी दौड़ में शामिल हुई।

विजेताओं को ट्रॉफी एवं मैडल

समापन के बाद एक समारोह में अतिथियों द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल दिए। मानसून मैराथन में देशभर से लोग शामिल हुए और सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में प्राकर्तिक सौंदर्य का आनंद लिया। 82 वर्ष के बुजुर्ग मोहन लाल यादव, गोंदिया महाराष्ट्र को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक ए.यू. खान, सहायक संचालक के.के. सिंह, केए कनेक्ट से मितेश रामभिया भी विशेष रूप से मौजूद थे।

विजेताओं की सूची

42 किलोमीटर (पुरुष) में प्रथम विजेता अंकित शर्मा।

42 किलोमीटर (महिला) में प्रथम विजेता प्रेम लता गुप्ता।

21 किलोमीटर (पुरुष) में प्रथम विजेता मोहित कोरे।

21 किलोमीटर (महिला) में प्रथम विजेता निधि तरारे।

10 किलोमीटर (पुरुष) में प्रथम विजेता विशाल कौशल।

10 किलोमीटर (महिला) में प्रथम विजेता रीता तरारे।

5 किलोमीटर (पुरुष) में प्रथम विजेता अमित प्रजापती।

5 किलोमीटर (महिला) में जयश्री भूरे प्रथम विजेता रही।

Related posts

डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय स्थापना दिवस पर भारत की जलवायु तैयारी संबंधी प्रमुख पहल घोषित किए।

rktvnews

टैफे (TAFE) ने किया भारत में मैसी फ़र्ग्यूसन ब्रांड के वैध स्वामित्व का दावा।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मतदान जागरूकता अभियान के तहत रैली आयोजित।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश में पहले चरण के लिए मंगलवार को तीसरे दिन 16 नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

भोजपुर: भारतीय मजदूर संघ भोजपुर इकाई ने प्रधानमंत्री को डीएम के माध्यम से अपनी मांगो संबंधी ज्ञापन को किया सुपुर्द।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 18 मई को ओडिशा में 8000 करोड़ रूपये रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

rktvnews

Leave a Comment