RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर:तरारी उपचुनाव निश्चित रुप से हम जीत रहे है।सभी वर्गो का समर्थन भाजपा के साथ है: डॉ दिलीप जायसवाल

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 09 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने पीरो मे तरारी विधानसभा के उपचुनाव के तहत प्रदेश,जिला,शक्तिकेन्द्र पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तरारी मे भारतीय जनता पार्टी सहित एनडीए घटक दलो के नेता और कार्यकर्ता गाँव-गाँव जा कर जनसंपर्क कर रहे है। तरारी की जनता ने इस बार एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत के लिए मुड बना ली है।समाज के सभी वर्गो का पूर्ण समर्थन भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा है। नेता और कार्यकर्ता क्षेत्र मे लगातार प्रवास किए हुए है।इस बार तरारी का रिजल्ट 2025 चुनाव का दिशा तय करेगा।
बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,भाजपा नेता पूर्व विधायक सुनील पांडेय,जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी राजकुमार कुशवाहा, क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट,मंत्रीगण,विधायकगण,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,शक्तिकेन्द्र प्रभारी,शक्तिकेन्द्र प्रमुख आदि थे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा दी गई।

Related posts

भोपाल:शिक्षा का उद्देश्य है समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने में सहयोग नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की कटेगी बिजली।

rktvnews

जिला जज सह विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मालवीय ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 26 दलित बच्चों का सरकारी विद्यालय में कराया नामांकान।

rktvnews

जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा जाति आधारित गणना संबंधित बैठक।

rktvnews

काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदम।

rktvnews

भोजपुर प्रमंडल के डाक विभाग ने बीमा अभियान के तहत 1200 लोगो से अधिक का डाक बीमा कर बिहार में बनाया दूसरा स्थान: डाक अधीक्षक

rktvnews

Leave a Comment