RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत के बली गांव में वन विभाग के द्वारा शहीदों के नाम काकोरी शहीद स्मृति वाटिका बनाई गई।

देश पर जान न्यौछावर करने वाले नौजवानों की स्मृति में शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)09अगस्त।जनपद बागपत के बाली गांव में वन विभाग द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष के शुभारंभ अवसर पर शहीद स्मृति वाटिका की स्थापना की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य वन मंत्री केपी मलिक उपस्थित हुए उन्होंने काकोरी शहीद स्मृति वाटिका बाली में आम का पौधा लगाया ,मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी जोन एन के जानू उपस्थित रहे। प्रभागीय वन अधिकारी राजेश कुमार के द्वारा बताया गया की काकोरी शहीद स्मृति वाटिका में शहीदों की स्मृति में 101 पौधों का पौधारोपण किया गया जिसके अंतर्गत आम अमरूद जामुन नाशपाती इत्यादि प्रजातियों के पौधे लगाए गए |शहीदों की याद में लगाए गए यह पौधे दिन प्रतिदिन जितनी वृद्धि करेंगे उतना ही हम शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि और अपने मन के भाव अर्पण कर पाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों को पौधा व स्मृति चिन्ह भेंट करके की गई उसके बाद माननीय मंत्री केपी मलिक ने कहा कि पौधे हमारे जीवन का अनमोल उपहार है और जिस तरह से हम शहीदों की श्रद्धांजलि हेतु पौधारोपण कर रहे हैं। वह हमारी प्रत्येक स्वतंत्रता सेनानी को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में अर्पित की जाएगी।। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में स्वतंत्रता सेनानियों को शॉल एवम स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। जिसमें शोलाल जी _टटीरी ,भंवर सिंह टटीरी ,सदा राम (ब्राह्मण पुट्टी ), लाछीराम राम (टटीरी ), सुखपाल (निरोजपुर गुर्जर ) ओमपाल सिंह (हजूराबाद घड़ी ) भोले राम (बली) राजेंद्र सिंह जिनके स्थान पर उनके भाई सेंहसरपाल जी को शॉल एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया अंत में प्रभागीय वन अधिकारी राजेश कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम में सभी का धन्यवाद प्रकट किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी सरवन कुमार ,क्षेत्रीय वन अधिकारी बड़ौत सुरेंद्र कुमार एवं बागपत रेंज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts

ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में विभिन्न बैंकों एवं सोशल वर्कर्स के साथ बैठक।

rktvnews

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने विश्व ध्यान दिवस मनाया और तनाव प्रबंधन में ध्यान की वैज्ञानिक भूमिका पर प्रकाश डाला।

rktvnews

बक्सर: प्रशिक्षण शिविर में कर्नल रितेश रंजन ने किया क्वार्टर गार्ड का विजिट।

rktvnews

रामगढ़:डीएमएफटी के तहत जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल, सम्पूर्ण शिक्षा कवच के तहत हुआ एमओयू।

rktvnews

दुमका:15वीं इंडोर स्पोर्ट्स 2025 का समापन समारोह सम्पन्न।

rktvnews

रंजन कलश की मासिक काव्य गोष्ठी में गूँजे शिक्षक दिवस के तराने

rktvnews

Leave a Comment