RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पोषण जागरुकता रथ को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

सारण/ छपरा 02 सितम्बर।जिलाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा आज सारण समाहरणालय परिसर से जिला बाल विकास परियोजना कार्यालय सारण के तत्वाधान आयोजित पोषण जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह को पोषण माह के रुप आयोजित किया जाता है। जिसके तहत सितम्बर माह में पूरे महीने जिला, अनुमंडल, प्रखंड पंचायत एवं ग्रामीण स्तर पर पोषण संबंधी विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों में होने वाले कुपोषण को दूर करने के लिए आम जनता को जागरुक किया जाता है। इस पोषण माह में समग्र रुप से व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और छः वर्ष से कम उम्र के बच्चों के पोषण स्तर में अपेक्षित सुधार लाने के लिए विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के माध्यम से सामुदायिक एवं ऑगनबाड़ी स्तर पर लोगों को जागरुक किया जाता है।
जिलाधिकारी के द्वारा इस अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि इस वर्ष पोषण माह की गतिविधियों मानव चक्र के प्रमुख चरणों तथा गर्भावस्था, शैश्यावस्था, बचपन और किशोरावस्था के बारे में जागरुकता तथा उसने पोषण पर आधारित संवेदीकरण के लिए केन्द्रीत होगा। इस वर्ष पोषण माह का थीम *सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत* रखा गया है। इस जागरुकता कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जिला बाल विकास परियोजना कार्यालय सारण द्वारा एल. इ. डी. वैन से वीडियो फिल्म के माध्यम से सभी प्रखंडों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सारण कन्हैया कुमार अनुमंडल पदाधिकारी सदर संजय कुमार राय, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, छपरा सदर छपरा ग्रामीण, पोषण अभियान के जिला समन्वयक जिला परियोजना सहायक, महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविका उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:जिला गंगा समिति, चतरा की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

AIMIM नेता आरिफ जमाल हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया उदभेदन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने मझिआंव एवं बिशुनपुरा प्रखंड कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कार्य संस्कृति में सुधार के दिए निर्देश।

rktvnews

लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम के तत्वधान में कंबल, पाठ्य सामग्री वितरण के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर की गई आयोजित।

rktvnews

नवंबर, 2023 में 15 लाख 92 हजार नए श्रमिकों का ईएसआई योजना के अंतर्गत नामांकन किया गया।

rktvnews

गढ़वा:आम जनता के समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर भी होता है जनता दरबार का आयोजन: उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment