
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अप्रैल।भोजपुर जिला के युवा राष्ट्रीय कवि डॉ प्रेमसागर पाण्डेय को बिहार का प्रतिष्ठित सम्मान 21 अप्रैल को सासाराम में मिलने जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए श्री पांडेय ने बताया कि यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया जा रहा है। ऐसे कार्यो से साहित्य लेखन में एक तरफ जहां युवाओं में रुचि बढ़ रही है तो दूसरी तरफ हिन्दी साहित्य समृद्ध बन रहा है। इनका सम्मान से भोजपुर के तमाम कवि ,साहित्य प्रेमियों एवं समस्त जनमानस के लिए गौरव का विषय बना हुआ है। बताते चले की भोजपुर जिला के राष्ट्रीय कवि डॉ प्रेमसागर पाण्डेय को बिहार का प्रतिष्ठित सम्मान 21 अप्रैल को सासाराम में मिलने जा रहा है।यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में किये गए अमिट कार्यो के लिए दिया जा रहा है।डॉ प्रेमसागर अब तक ढाई सौ से अधिक नवांकुरो को मंच देने का काम किए है।जो नवांकुर मंचों के लिए इधर-उधर भटक रहे थे उन सभी को मंचो पर कविता पढ़वाकर एवं एक सार्थक दिशा देकर साहित्य की सेवा की।जिनके कार्यो को कई साहित्यिक संगठन अपने स्तर से पुष्टि की।उन साहित्यिक संगठनों में से एक काव्य त्रिवेणी परिवार है जो साहित्य का “मनमौजी” सम्मान से सम्मानित करेंगे। डॉ पाण्डेय भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखण्ड के एक छोटे से गाँव भीमपट्टी से है।जिनकी प्राथमिक शिक्षा गाँव से ही हुई और उच्च शिक्षा जिला कार्यालय आरा से हुई।इस खबर से पूरे क्षेत्र में एक खुशी का माहौल बन गया।पिता भरत पाण्डेय बताते हैं कि प्रेमसागर हमेशा से ही परिवार, पुर्वजों एवं क्षेत्र का मान-सम्मान को बढ़ाने का काम करते आ रहे हैं और सबको गौरवान्वित करते रहे हैं।श्री पाण्डेय भारत के लगभग अनेको राज्यो से राज्य के प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर चुके है और ये सिलसिला निरन्तर बढ़ता जा रहा है।इस खबर को सुनने के बाद इनके भाई गंगासागर पाण्डेय,शिवजी पाण्डेय,अशोक तिवारी,जीवन प्रकाश आदि ने शुभकामनाएं दी।
