RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

गोपालगंज: आगामी 09 मार्च की राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैठक।

गोपलगंज/बिहार 24 फरवरी।आगामी 9 मार्च को व्यवहार न्यायालय परिसर, गोपालगंज में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु 23 फरवरी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश मालवीय की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय नई भवन के सभागार में न्यायालयो में लंबित एम.ए.सी.टी वादों के निष्पादन वास्ते तैयार वादों के संबंध में अध्यक्ष समीक्षा बैठक की गई। बीमा कंपनी के प्रबंधक, बीमा कंपनी के अधिवक्ता एवं दावाकर्त्ता के अधिवक्ता के बीच विभिन्न एम.ए.सी.टी. वादों पर चर्चा की गई एवं चर्चा के क्रम में यह पाया गया कि वर्तमान में कुल तीन एम.ए.सी.टी वादों में पक्षकारों के बीच सुलह हो चुकी है, उक्त के अलावा कई ऐसे वाद पाए गए। जिसमें पक्षकारों एवं बीमा कंपनी के बीच सुलह समझौता के बिंदु पर वार्ता जारी है। उक्त के अलावा अध्यक्ष द्वारा बीमा कंपनी के अधिवक्ता एवं दवाकर्त्ता के अधिवक्ता को और अधिक वादों में सुलह समझौता के बिंदु पर वार्ता कर वादों को निष्पादन योग्य तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में एडीजे प्रथम सर्वेंद्र प्रताप सिंह, एडीजे ग्यारह राकेश कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रमोद कुमार महथा एवं नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, आई0सी0आई0सी0आई0 लॉमबर्ड इंश्योरेंस आदि कंपनीयो के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। उक्त बैठक में उपस्थित सभी बीमा कंपनी के अधिवक्ता एवं दवाकर्त्ता के अधिवक्ता को अधिकाधिक वादों को चिन्हित वादों की चिन्हित कर निष्पादन योग्य तैयार करने हेतु अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया।

Related posts

भीषण गर्मी में जरुरतमंदों को तौलिया वितरित।

rktvnews

सरकार पहली बार बंजारा धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज जयंती मना रही है।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग के नए मुख्यालय का शुभारंभ किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने छठ घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

जिला स्तरीय स्टीयरिंग – सह-मॉनीटरिंग कमिटी की बैठक संपन्न!मध्याहन भोजन का हो समय समय पर मॉनीटरिंग:उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता

rktvnews

गिरिडीह:नये ड्राइविंग लाइसेंस कैंडिडेट को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया एवं ड्राइविंग टेस्ट ली गई।

rktvnews

Leave a Comment