RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:आरवाईए बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक संपन्न।

14 अप्रैल, बाबा साहब की जयंती पर सभी जिलों में सड़कों पर विशाल मार्च आयोजित किया जाएगा: नीरज

मई के आखिर में आरवाईए बिहार राज्य का सम्मेलन करने की योजना बनाई गई है: अफताब आलम

एक लाख नौजवानों को संगठन का सदस्य बनाते हुए यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा:शिवप्रकाश

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर )09 अप्रैल।आरवाईए बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक आज भोजपुर के उदवंतनगर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष जितेन्द्र पासवान एवं संचालन राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन ने किया। बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार व राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम शामिल थे।
बैठक में सभी जिलों कि पिछली सांगठनिक पहलकदमियों की समीक्षा जिला सम्मेलन, आगामी आंदोलनात्मक पहलकदमी और अभियानों पर चर्चा की गई। बताया गया की 14 अप्रैल, बाबा साहब की जयंती पर सभी जिलों में सड़कों पर विशाल मार्च आयोजित किया जाएगा। पूरे बिहार मे एक लाख नौजवानों को संगठन का सदस्य बनाते हुए, मई के आखिर में अरवल में आरवाईए बिहार राज्य का सम्मेलन करने की योजना बनाई गई है।
बैठक को संबोधित करते हुए आरवाईए राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में बदलाव के मुहिम को तेज करने के लिए गांव-गांव में सघन अभियान चला कर नौजवानों को संगठित करने की जरूरत है, आगे कहा कि अमेरिका के सामने मोदी सरकार के घुटना टेक रवैए, असंवैधानिक- सांप्रदायिक वक़्फ़ संशोधन विधेयक, बेतहाशा बढ़ रही बेरोजगारी, देश में महिलाओं दलितों, अल्पसंख्यकों पर बढ़ रहे हमले, बिहार पर कब्जा करने के भाजपा के मंसूबों के खिलाफ सघन अभियान चलाने और आंदोलन करने की जरूरत है।
आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “वक्फ संशोधन बिल के माध्यम से सरकार मस्जिदों, मदरसों, कब्रिस्तानों, मजारों और इमामबाड़ों सहित वक्फ बोर्ड की तमाम संपत्तियों पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है। आरवाईए इस बिल के खिलाफ है और सरकार से मांग करती है कि वह इस संविधान विरोधी बिल को अविलंब वापस ले।”
आरवाईए राज्य सचिव सह अगिआंव विधायक शिव प्रकाश रंजन ने कहा कि पूरे बिहार डबल इंजन की सरकार में बेरोजगारी चरम सीमा पर है महंगाई, बेरोजगारी को लेकर बिहार में आंदोलन को तेज किया जाएगा, आगे उन्होंने कहा कि एक लाख नौजवानों को संगठन का सदस्य बनाते हुए मई महीने के अंत में अरवल में राज्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
आरवाईए राज्य अध्यक्ष जितेंद्र पासवान ने सांगठनिक बातों को रखते हुए अंत में दो दिवसीय राज्य परिषद बैठक को बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए भोजपुर जिला कमिटी को धन्यवाद दिया।
मौके पर राज्य उपाध्यक्ष निरंजन केसरी, रंजीत राम, जयशंकर पंडित, शाह शाद, राज्य सह-सचिव संदीप चौधरी, रमाकांत टुना, कुंदन यादव, रौशन कुमार, पंचम कुमार, मुकेश पासवान, अमित पासवान, हिमांशु कुमार, विशाल कुमार हरि नारायण अखिलेश कुमार, नीतीश कुमार सहित विभिन्न जिला के राज्य परिषद सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

बार एसोसिएशन लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम में बाधा डाल रही है’ : सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति 4 एडीएम, 3 उपखण्ड, 12 तहसील तथा 16 उप तहसील कार्यालय खुलेंगे – कार्यालयों के लिए 406 पदों के सृजन को मंजूरी – नवीन कार्यालयों से प्रशासन होगा मजबूत।

rktvnews

एनसीजीजी ने बिम्सटेक सिविल सेवकों के लिए पहला मध्य-कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया।

rktvnews

भोजपुर:बेहतर शैक्षणिक माहौल से महाविद्यालय होगा प्रतिष्ठित : प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

rktvnews

भोजपुर:क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य : विशाल प्रशान्त

rktvnews

नारनौल:चितलांग में रक्तदान शिविर आयोजित रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्तदान किया एकत्रित।

rktvnews

Leave a Comment