RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:सामुदायिक स्वयंसेवकों को सेना ने दिया विशेष प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)18 सितंबर।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (बीएसडीएमए) की ओर से प्रशिक्षित सामुदायिक स्वयंसेवकों को भारतीय सेना के मार्गदर्शन में दानापुर स्थित बिहार रेजीमेंटल सेंटर में चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को प्रशिक्षण का अंतिम दिन रहा।
इस प्रशिक्षण में पटना जिले के 81 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सेना के कड़े मानकों के अनुरूप इन्हें आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व करने और त्वरित कार्रवाई करने का अभ्यास कराया गया। प्राधिकरण तथा बिहार रेजीमेंटल सेंटर, बिहार-झारखंड उप-क्षेत्र की यह संयुक्त पहल सामुदायिक आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस प्रशिक्षण को बिहार रेजिमेंटल सेंटर के लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन कुमार और उनकी टीम द्वारा संचालित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को भारतीय सेना की कार्य पद्धति और अनुशासन के गुर सिखाए गए। साथ ही, जीवन में मूल्य और दृष्टि के महत्व, नागरिक का कर्तव्य तथा स्वयंसेवक आचार संहिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
समापन अवसर पर डिप्टी जनरल ऑफिसर कमांडिंग ब्रिगेडियर अमित बेदी ने स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनके उत्साह की सराहना की। प्राधिकरण की ओर से वरीय शोध पदाधिकारी रवि आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन किया। स्वयंसेवकों का हौसला बढ़ाते हुए भारतीय सेना के प्रति कृतज्ञता भी जाहिर की।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 08 अगस्त 26

rktvnews

भोजपुर : लाइव प्रसारण के माध्यम से जीविका निधि का शुभारंभ।

rktvnews

जंक्शन में हुआ एक दिवसीय नशा मुक्ति सामाजिक बहिष्कार कार्यक्रम, पूरे देश से पहुंचे प्रतिभागी।

rktvnews

झारखंड की कोयला खदानों ने की लंबे समय से खोई हुई दुनिया को फिर से खोजने में मदद।

rktvnews

भोपाल:पलाश सुरजन होंगे ‘लोकजतन सम्मान’ 2024 से सम्मानित।

rktvnews

योजनाओं की जागरूकता हेतु एलईडी प्रचार वैन को किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment