RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर जिलाधिकरी ने विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता की।

बक्सर/बिहार 12 अगस्त। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज नगर भवन के रखरखाव, बाल विज्ञान केंद्र के जीर्णोद्धार, बक्सर एवं डुमरांव में बस स्टैंड निर्माण, अन्य नगर निकायों में लैंड साइट का चयन, किला मैदान का जीर्णोद्धार एवं डीएवी विद्यालय बक्सर के सामने से आईटीआई तक हो रहे पथ निर्माण का अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
नगर भवन के सौन्दर्यकरण के संबंध में चर्चा की गई। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को डीपीआर बनाते हुए कार्य योजना के साथ प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।
बाल विज्ञान केंद्र के जीर्णोद्धार के संबंध में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को स्वयं स्थल का निरीक्षण करते हुए विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।
बक्सर एवं डुमराव में बस स्टैंड निर्माण के संबंध में समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में बाईपास में अवस्थित बक्सर बस स्टैंड के पास अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए हटाने हेतु अंचलाधिकारी बक्सर एवं अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को नियमानुसार कारवाई करने का निर्देश दिया गया।
सभी नगर पंचायत के लिए लैंड फिल साइट के निर्माण के संबंध में चर्चा की गई। चौसा एवं डुमराव के लिए लैंड फिल साइट को चिन्हित करने हेतु संबंधित अंचलाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निदेशित किया गया। बक्सर नगर परिषद एवं इटाढ़ी नगर पंचायत के लैंड फिल साइट के निर्माण के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं अन्य को निर्देशित किया गया।
किला मैदान के जीर्णोद्धार के संबंध में जमीन की मापी कराते हुए अंचलाधिकारी बक्सर को प्रतिवेदन देने एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को डीपीआर बनाते हुए प्रतिवेदन देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही किला मैदान के पास पार्किंग के निर्माण के लिए स्थल चिह्नित करते हुए एवं कार्य योजना बनाते हुए यथाशीघ्र प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।
डीएवी विद्यालय के सामने से आईटीआई तक हो रहे पथ के निर्माण के संबंध में अंचल अधिकारी बक्सर को भूमि का मापी करते हुए यदि अतिक्रमण हो तो उसे चिन्हित कर नियमानुसार अतिक्रमण को हटाने हेतु निर्देशित किया गया।
कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया कि मापी के अनुसार रोड के निर्माण करते समय इस बात का ध्यान रखें कि जल जमाव की समस्या न रहे जिससे आम जनता को कोई परेशानी न हो। निर्माण कार्य के समय गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।
बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमरांव, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाने में बाधा उत्पन्न करने के कारण मुखिया प्रतिनिधि पर दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 नवंबर 24

rktvnews

पटना : एसआरपी काॅलेज मे शिक्षक दिवस पर समारोह आयोजित।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:कार्य नहीं करने वाले कृषि समन्वयकों पर कार्रवाई करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश।

rktvnews

दुमका:रसिकपुर एसपी कॉलेज रोड स्थित शिक्षण संस्थान में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान।

rktvnews

आरा एल मेमोरियल हॉस्पिटल में लगभग तीन केजी का युट्रस ऑपरेट कर निकाला डा दम्पति ने!चिकित्सा जगत के लिए उत्साहवर्धक उपलब्धि:लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा विजय गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment