RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:टोकीसूद ब्लॉक 2 कोल परियोजना चालू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)05 अप्रैल।रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू प्रखंड में टोकीसूद ब्लॉक 2 कोल परियोजना चालू करने को लेकर के संबंधित क्षेत्र के निवासियों की उपस्थिति में शनिवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त द्वारा पतरातू प्रखंड अंतर्गत टोकीसूद ब्लॉक 2 कोल परियोजना चालू करने को लेकर आ रही समस्याओं से सभी को अवगत कराया गया। इस दौरान भूअर्जन, नौकरी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, टोकीसूद ब्लॉक 2 कोल परियोजना के पदाधिकारियों व ग्राम के निवासियों के साथ चर्चा की गई। मौके पर ग्रामीणों द्वारा अपने पक्ष को सभी के समक्ष रखा गया। जिस पर उपायुक्त एवं परियोजना के अधिकारियों द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गयी। साथ ही परियोजना चालू करने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भारत लोकतंत्र और समानता की भावना का जीवंत उदाहरण है: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 सितंबर 25

rktvnews

नवादा: जिलाधिकारी ने लाभुकों को बैट्री चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किया वितरण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर का किया निरीक्षण!सीएचसी में 26 के स्टाफ में से 10 कार्मिक उपस्थित मिले।

rktvnews

राज्यमंत्री ने किया फसाड लाइटिंग कार्य का शिलान्यास।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने कृषि विभाग से संबंधित जिला स्तरीय कार्यपालक समिति की बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment