RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बी.एस. डीएवी. में शरदकालीन बाल-मेले का आयोजन।

खिलखिलाती धूप में नौनिहालों ने लिया मेले का भरपूर आनंद।

निरंतर पढ़ाई के दबाव से उबरने हेतु बच्चों का स्वस्थ मनोरंजन बेहद जरूरी: नीशू जायसवाल

बच्चों ने गीत,नृत्य और कविता पाठ कर किया भरपूर मनोरंजन।

शिक्षक -शिक्षिकाओं ने भी अपने गीतों से बच्चों का किया मनोरंजन।

मिक्की हाउस जंपिंग झूला बना आकर्षण का केंद्र।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 जनवरी।गुनगुनी धूप और नन्हें – नन्हें बच्चों का हंसता खिलखिलाता कोलाहल आज स्थानीय बी.एस डीएवी पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित शरदोत्सव के बाल – मेला में देखने को मिला। अपने परिजनों की उंगलियाँ थामे खिंचे चले आ रहे बच्चों का मेले के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था। वर्ष में एक बार विद्यालय परिसर में लगने वाले इस बाल-मेले का बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
मेले के उद्घाटन वक्तव्य के दौरान प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने कहा की निरंतर पठन-पाठन के दबाव से उबरने के लिए बच्चों का स्वस्थ मनोरंजन बेहद जरूरी है। वार्षिक परीक्षा से ठीक पहले इस मेले का महत्व और बढ़ जाता है। इस बार के मेले में मिक्की माउस और जंपिंग झूला बच्चों के लिए खास आकर्षण रहा । इसके साथ ही चाट, चाउमिन, गोलगप्पे, पेस्ट्रीज, केक, समोसे, पावभाजी, मोमोज, ढोसा, आईसक्रीम, चाय-कॉफी आदि खाने-पीने की चीजों की दुकानों के साथ-साथ बच्चों तथा उनकी शिक्षिकाओं द्वारा संचालित गेमिंग जोन भी थे। अभिभावकों संग उनके बच्चों ने खूब खरीदारियाँ की और देर तक मेले का आनंद उठाया। इस दौरान मंचीय कार्यक्रम भी चलते रहे । खुले मंच से शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जहाँ कई-कई गीत सुनाये वहीं बच्चों ने कविता , गीत, नृत्य आदि से मेले में आए लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। सबका उत्साह बढ़ाते हुए स्वयं प्रधानाचार्या ने भी कई खूबसूरत गीत सुनाये। मंच से गीत सुनाने वालों में संगीत शिक्षक वेदप्रकाश पाठक, विष्णुशंकर ओझा, वरिष्ठ शिक्षिका विभा त्रिवेदी, अभिषेक कुमार, ब्रजेश मिश्रा तथा शहाजाद आलम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया । महीने भर ठंड से घरों में बंद बच्चों तथा अभिभावकों के लिए आज के मेले का दिन काफी सुखद रहा।
विद्यालय प्रशासन ने बताया की सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों के सहयोग से मेले का यह आयोजन सफल रहा। इसके लिए प्रधानाचार्या ने विद्यालय परिवार, बच्चों तथा अभिभावकों के प्रति अपना आभार जताया।

Related posts

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर मिलिट्री स्टेशन में सप्त शक्ति कमांड द्वारा आयोजित ‘वीर नारी एवं वीरांगना मिलन समारोह’ में हुईं शामिल।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमीदिया चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

बक्सर:बाल काव्य संग्रह पुस्तक का विमोचन सह काव्य पाठ का हुआ आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:बिहार मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण में दरभंगा प्रमंडल प्राप्त किया प्रथम स्थान :अध्यक्ष

rktvnews

उद्योग मंत्री समीर सेठ ने किया बाल मेले का उदघाटन।

rktvnews

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment