
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 31 अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर बाजार मे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवगंत माता जी को दरभंगा मे इंडिया गठबंधन द्वारा भरे मंच से गाली गलौज किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माॅ को गाली देने के खिलाफ सड़क पर मुर्दाबाद का नारा लगाया गया तथा राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष सह शाहपुर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे ने कहा कि एक तरफ तीनों तिकड़ी द्वारा माई बहन योजना की बात कही जाती है और दूसरी तरफ देश के प्रधान सेवक की माॅ को गाली दी जाती है। हिंदुस्तान गाली गलौज नहीं सहेगा और आने वाले बिहार विधान सभा चुनाव मे इसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष भुवर पांडे तथा संचालन जिला मंत्री सह बीस सूत्री सदस्य ठाकुर दयाल राम ने किया। इस मौके पर शंभू शरण मिश्रा, तारकनाथ दूबे, लक्ष्मण तिवारी, राजू मिश्रा, शेखर मिश्रा, जगनारायण ओझा, श्रीकिसुन मिश्रा, अंगद चौधरी, रामप्रभाव ओझा, रामबिहारी तिवारी आदि मौजूद थे।
