RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)06 अगस्त।जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि चुनाव प्रक्रिया के सुगम एवं समावेशी संचालन हेतु सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं (AMF) जैसे रैंप, व्हीलचेयर, पेयजल, विद्युत, स्वयंसेवक एवं परिवहन सुविधा समय पर सुनिश्चित की जाएं।दिव्यांग मतदाताओं को फॉर्म 6, 7 और 8 की जानकारी देकर निर्वाचक सूची में पंजीकरण कराने, तथा वोटर हेल्पलाइन ऐप और सक्षम ऐप के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। साथ ही, सोशल मीडिया और SVEEP गतिविधियों के माध्यम से कॉलेजों व शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) एवं कैंपस एंबेसडर की मदद से जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डायरेक्टर (NEP), अवर निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा विभाग) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर पंचायत भवन कल्याणपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में सामाजिक सुरक्षा शिविर, 60 बंदियों ने किया आवेदन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा के गलचौर मे महिला सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:अग्निवीर जवान के लापता होने पर सांसद ने जताई चिंता, सुरक्षित बरामदगी के लिए रक्षा मंत्री व जिलाधिकारी से की तत्काल पहल की मांग।

rktvnews

भारतीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमसागर पाण्डेय बने।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने मोबाइल टॉयलेट वैन को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment