
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 मई।सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बामपाली मे एनडीए के प्रमुख कार्यकताओं का बैठक हुआ।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया।बैठक मे आरा-बक्सर विधानपरिषद उप चुनाव मे जीत सुनिश्चित करने के लिए एनडीए के सभी घटक दलो के नेताओ और कार्यकताओं द्वारा मंत्रणा की गई एवं आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक मे संदेश विधायक राधाचरण साह,प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद, भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी, राजेन्द्र तिवारी, प्रहलाद राय,जदयू नेता कामेश्वर कुशवाहा, अंजनी सिंह,पुष्पा कुशवाहा सहित एनडीए के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।
