RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: मनरेगा आयुक्त-सह-अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (जीविका) अभिलाषा कुमारी शर्मा ने भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड का किया भ्रमण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 अप्रैल।आज मनरेगा आयुक्त-सह-अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (जीविका) अभिलाषा कुमारी शर्मा ने भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड का भ्रमण किया। सबसे पहले, उन्होंने बिहार राज्य मानसिक आरोग्य एवं सहबद्ध संस्थान परिसर में जानकी जीविका महिला स्टिचिंग प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित सिलाई घर का निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा अंबेडकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए तैयार किए जा रहे स्कूल ड्रेस का अवलोकन किया एवं इस पहल से दीदियों को हो रहे आर्थिक लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। दीदियों ने बताया कि इस सेंटर में 350 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इसके बाद, उन्होंने शक्ति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ द्वारा संचालित “शक्ति दीदी की रसोई” का दौरा किया। इस अस्पताल में शक्ति दीदी की रसोई द्वारा प्रतिदिन लगभग 150-180 भर्ती मरीजों को सुबह का नाश्ता एवं तीन वक्त का भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा, अस्पताल कैंटीन में कर्मचारियों एवं मरीजों के परिजनों के लिए भी नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था है। मनरेगा आयुक्त-सह-अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (जीविका) ने शक्ति दीदी की रसोई की कार्यप्रणाली की सराहना की और इसे एक प्रभावी महिला सशक्तिकरण पहल बताया।
इसके पश्चात, उन्होंने जानकी जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, चांदी, कोइलवर द्वारा संचालित “जानकी कायाकल्प हाउसकीपिंग एवं लॉन्ड्री” का भी निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने अस्पताल और परिसर की सफाई व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। यह संस्थान अस्पताल के कुल 12,349 वर्गफीट परिसर और 143 शौचालयों की प्रतिदिन तीन बार नियमित सफाई करता है, जिससे अस्पताल का स्वच्छ और हाइजेनिक माहौल बना रहता है। इसके बाद, उन्होंने जीविका द्वारा कुल्हड़िया में संचालित सामुदायिक पुस्तकालय सह करियर विकास केंद्र का दौरा किया, जहां उन्होंने पढ़ रहे बच्चों और इस केंद्र को संचालित कर रही विद्या दीदी से बातचीत की और उनके कार्यों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने मनरेगा द्वारा निर्माणाधीन जीविका ग्राम संगठन भवन का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस भ्रमण के दौरान, राज्य कार्यक्रम समन्वयक महुआ रॉय चौधरी एवं जिला परियोजना प्रबंधक वरुण कुमार ने मनरेगा आयुक्त-सह-अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (जीविका) को भोजपुर जिले में जीविका द्वारा संचालित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों से अवगत कराया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, भोजपुर, डॉ. अनुपमा सिंह, डीआरडीए डायरेक्टर (राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम), डीपीएम जीविका, डीपीएम मनरेगा, कार्यपालक अभियंता (मनरेगा), प्रखंड विकास पदाधिकारी (कोइलवर) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: प्रथम आर एल मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मैच।

rktvnews

दरभंगा:नीलाम-पत्र वाद एवं राजस्व से संबंधित मामलों की हुई समीक्षा।

rktvnews

01 जुलाई 23 को होगा चिकित्सक सम्मान समारोह।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,आरा के महावि‌द्यलय के छात्रो ने किया रक्तदान।

rktvnews

विशेष ओलंपिक- ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए 198 एथलीटों सहित 280 सदस्यों वाला भारतीय दल बर्लिन रवाना हुआ।

rktvnews

भोजपुर:श्री मद्भागवत अनुष्ठान पुर्णाहुति एवं पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment