RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेई ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, अपने पंचायत और जिले के विकास कार्यों पर की चर्चा।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)03 अप्रैल।प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता एवं दर्जनों फिल्मों में अपनी एक्टिंग के बल पर लोगों के दिलों दिमाग पर छाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेई ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय से आज मुलाकात की।
मुलाकात के क्रम में श्री बाजपेई ने अपने गांव, पंचायत एवं जिले के विकास कार्यों पर जिलाधिकारी के साथ विस्तृत चर्चा की और उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों और उसके तीव्र कार्यान्वयन पर प्रसन्नता व्यक्त की। ज्ञातव्य है कि श्री बाजपेई पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड के बेलवा गांव के निवासी हैं।
जिलाधिकारी श्री राय ने श्री बाजपेई का स्वागत किया और उन्होंने पश्चिमी चंपारण जिले में विकास कार्य हेतु किये जा रहे अपने प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास आवंटन की कोई कमी नहीं है और विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण कराया जा रहा है। श्री बाजपेई ने जिलाधिकारी को उनके द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों के लिए प्रशंसा की और कहा कि इसी तरह विकास कार्यों को आम जनों तक पहुंचाते रहें और इसमें अगर मेरी भी कोई जरूरत हो तो उसमें हम आपके साथ हैं।

Related posts

देवघर:विकास भवन सभागार में पेंशन अदालत का हुआ आयोजन।

rktvnews

विश्व जल दिवस पर परिवर्तन संस्था द्वारा लखनऊ में गोमती नदी की सफाई और वृक्षारोपण कार्यकम आयोजित।

rktvnews

अटल नवाचार मिशन और ला फाउंडेशन डसॉल्ट सिस्टम्स इंडिया की ओर से आयोजित ‘छात्र उद्यमशीलता कार्यक्रम- सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योर्स’ के समापन समारोह में युवा नवप्रवर्तनकर्ताओं ने अपनी चमक बिखेरी।

rktvnews

28 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने तिरुवनंतपुरम स्थित मार इवानियोस कॉलेज के प्लेटिनम जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

rktvnews

पटना:बिहार को फ़िज़ियोथेरापी से इंडियन इंस्टिच्युट ने परिचय कराया: डा सुलभ

rktvnews

Leave a Comment