RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

पीएनबी के मंडल प्रमुख संदीप डोंगरे को स्मृति चिन्ह समर्पित।

पीएनबी मंडल प्रमुख संदीप डोंगरे

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 जून। 14जून 23को विश्व रक्तदाता दिवस पर स्थानीय रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर में रक्तदाता सम्मान समारोह भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वाधिक रक्तदान करने वाले स्वयंसेवकों और संगठनों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया था। उद्घाटनकर्ता रेड क्रॉस के प्रेसिडेंट सह जिला पदाधिकारी राजकुमार, मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त विक्रम वीर कर, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के हाथों सब को सम्मानित किया गया।उस दिन पीएनबी मंडल कार्यालय से उपस्थित न होने के कारण आज नए मंडल प्रमुख संदीप डोंगरे को रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से सचिव डा विभा कुमारी एवं पूर्व सचिव डा दिनेश प्रसाद सिन्हा द्वारा स्मृति चिन्ह उनके कार्यालय में जाकर प्रदान किया गया।
बताते चलें कि बैंक ने अपने स्थापना दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया था और 26 सहयोगियों ने रक्तदान कर स्थापना दिवस को यादगार बनाया। मंडल प्रमुख अनिल कुमार सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया था जिसमें नरेश सक्रियता से लगे रहे।
बातचीत के क्रम में मंडल प्रमुख संदीप डोगरा ने बताया कि मैं नागपुर से यहां आया हूं ।यहां के लोग अच्छे हैं ,व्यवहार कुशल है, कार्य में मुझे पूरा सहयोग कर रहे हैं। हिंदी भाषी होने के कारण कोई परेशानी नहीं है, भोजपुरी भी अच्छी लग रही है,समझता भी हूं। यहां के कई शाखाओं का भ्रमण किया, यहां के 3 जिलों में शाखाएं हैं,ग्राहकों से भी बातचीत होती है,अच्छा लग रहा है। ग्राहकों को और भी सुविधा मिले, इसके लिए मेरा प्रयास और संकल्प भी है। पीड़ित मानवता की सेवा में लगा रेड क्रॉस सोसायटी के लिए भी मेरी शुभकामना है।मैं स्वयं कार्यालय आऊंगा।

Related posts

वायस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया ने संभाला पदभार, चीफ हाइड्रोग्राफर के तौर पर सरकार में देंगे सेवाएं।

rktvnews

भोजपुर : पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने की कटाव पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग।

rktvnews

भोजपुर क्रिकेट क्लब ने 32 रनों से की जीत हासिल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उन्नत और समृद्ध रही है प्राचीन भारतीय वास्तुकला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

संसद प्रश्न: नैनो बबल टेक्नोलॉजी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 नवंबर 25

rktvnews

Leave a Comment