RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर डीएम ने महादलित टोला का किया भ्रमण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)04 अप्रैल।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर सदर प्रखंड अंतर्गत दलसागर पंचायत के वार्ड संख्या 08 में महादलित टोला का भ्रमण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा महादलित टोला में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वेक्षण के बारे में नंदजी, अनिता देवी, सुनीता देवी, निर्जला देवी, बियफी देवी एवं अन्य लोगों के घर घर जाकर आवास योजना सर्वेक्षण के बारे में पूछताछ की गई। वार्ता के क्रम में ज्ञात हुआ कि उन्हें आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाले राशि के बारे में कोई जानकारी का अभाव है, जो आवास सहायक के दायित्वों के प्रति लापरवाही प्रदर्शित करता है। इस संबंध में संबंधित आवास सहायक से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।
भ्रमण के क्रम में आम जनों से अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। ज्ञात हुआ कि इन टोलों में सरकारी योजनाओं की जानकारी का अभाव है। यह विकास मित्र के दायित्वों के प्रति लापरवाही प्रदर्शित करता है। इस क्रम में विकास मित्र से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।
जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि अनुसूचित जाति टोलों में कैम्प आयोजित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं। जिससे लोगों के बीच सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हो सके एवं उन्हें आच्छादित किया जा सके।
भ्रमण के क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

महाकवि रामचंद्र जायसवाल और परमानंद पांडेय की जयंती पर दी गयी काव्यांजलि, डा राजवर्द्धन आज़ाद का हुआ अभिनन्दन, कवि अर्जुन प्रसाद सिंह को मिला स्मृति-सम्मान !

rktvnews

देवघर:DLMC की बैठक का किया गया आयोजन।

rktvnews

स्किल डिमांड और स्किल सप्लाय के बीच के गैप को कम करेगी मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

नैनीताल:बनभूलपुरा घटना पर डीएम और एसपी ने की प्रेसवार्ता।

rktvnews

किसी भी परीक्षा का परीक्षाफल खुद के आंकलन का होता है माध्यम: सुधीर कुमार तिवारी

rktvnews

भ्रष्टाचार और पेपर लीक की आग की लपटों में झुलसते छात्र।

rktvnews

Leave a Comment