RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर के अगरसंडा गांव में हुए पुलिस बल पर हमले की जाप नेता रघुपति यादव ने की निंदा।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,28 मार्च।जनाधिकार पार्टी के बिहार प्रदेश के संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव के नेतृत्व में जनाधिकार पार्टी का एक 5 सदस्यीय दल जिसमें जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, युवा जिला सचिव अजय कुमार सुमन, धीरज यादव, कमलेश कुमार पांडे, बबलू सिंह शामिल थे।कल सदर अस्पताल आरा में अगरसंडा गांव में पुलिस पर हमले और कार्रवाई में घायल लोगो से मिल पूरी घटना की जानकारी ली जिसमे पीड़ित घायल महिलाओं ने एक स्वर में खेत खाये गदहा आ जोलहा पिटाला की बातें कह अपने आप को निर्दोष बताने लगी।रघुपति यादव ने बीते दिनों धोबहा थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव में शराब हेतु छापामारी करने गई संबंधित थाने और उत्पाद विभाग के संयुक्त दल पर शराब धंधे में लिप्त 4 आरोपियों को मुक्त कराने के लिए पुलिस दल पर धंधे में लिप्त आसामाजिक तत्वों द्वारा हमला कर आरोपियों को छुड़ाने की घटना की घोर निंदा की। RKTV को उन्होंने बताया की शासन प्रशासन जनता की सेवा हेतु कार्य करती है अपराधिक तत्वों पर कार्रवाई कर समाज की रक्षा करती है।ऐसे रक्षकों पर हमला काफी शर्मनाक और चिंतनीय है।उन्होंने कहा की मैं यहां शिष्टमंडल के साथ हमले और पुलिसिया कार्रवाई में घायल निर्दोषों को देखने और उनके साथ सहानुभूति बाटने आया हूं। हम जनता के सेवक है, नेता है जिसका काम शासन और जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करना है,और इसी सामंजस्य की कड़ी है पुलिस दल पर हमला और निर्दोषों को इसका खामियाजा भुगतना। जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं।उन्होंने आम जनता से RKTV के माध्यम से अपील करते हुए कहा की आज हम सभी को इन असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनको समाज से बहिस्कृत करने की जरूरत है। जो अपने निजी स्वार्थ सत्ता और पैसे के लिए नशे की आड़ में हमारी युवा पीढ़ी और समाज को बर्बाद और दूषित कर रही है।हमे एक होना होंगा वैसे असामाजिक ताकतों के खिलाफ जो पर्दे के पीछे से ऐसे लोगो को संरक्षण दे समाज और देश को दूषित करने का काम कर रही है,हमें जाति पाती से ऊपर उठकर आपसी सहयोग से ऐसे लोगो को पहचानना होगा और उन्हे बहिष्कृत करना होगा नही तो आए दिन बीते दिनों हुई घटना का अंजाम पुलिसिया हमले में निर्दोष लोगो के साथ हो रहे अत्याचारों को रोका जा सकता है वरना हमारी चुप्पी पूरे गांव और समाज को बदनाम करती रहेगी और इसका खामियाजा हमें नित्य प्रति दिन देखने को मिलता रहेगा।साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक भोजपुर से आग्रह किया की घटना में संलिप्त लोगो की यथा शीघ्र पहचान और जांच कर उन्हें कठिन से कठिन सजा दिलाई जाये और निर्दोषों को दोषमुक्त किया जाये।जिससे अमन चैन बहल हो सकें शांति व्यवस्था बनी रहें और पुलिस और जनता का आपसी सामंजस्य सौहार्द एवं सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए एक दूसरे का आपसी सहयोग करने का भाव बना रहे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मध्य प्रदेश की लखपति दीदियों से किया संवाद।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री “नारी शक्ति महोत्सव” में हुए शामिल! ₹1168 करोड़ की 158 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, रामगढ़ के नेमरा स्थित पैतृक आवास से निपटा रहे सरकारी कामकाज।

rktvnews

वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ प्रधानमंत्री की बैठक।

rktvnews

जयपुर में पहले ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो का उद्घाटन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ :ब्रह्मा भोजन के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों के अतिथि बने मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment