
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अप्रैल।सार सिवान ग्राम स्थित मां काली मंदिर के नव निर्माण हेत सार सिवान ग्राम वासियों के बीच धनंजय सिंह कि अध्यक्षता में एक बैठक किया गया ।इस बैठक में मां काली मंदिर के नव निर्माण करने के संबंध में अहम बातचीत हुई। जिसमें मकई सिंह और संतोष चौधरी द्वारा मंदिर की वर्तमान स्थिति बताया गया। बैठक में सभी गांव वासियों ने मां काली मंदिर के नव निर्माण के लिए सहमति जताई।इस बैठक में अखिलेश तिवारी,मणीजी तिवारी,रजनीकांत तिवारी , लक्ष्मी कान्त तिवारी ,मुन्ना तिवारी ,राजकिशोर यादव ,दशरथ यादव, श्रीकान्त ओझा ,जज सिंह, हरेंद्र साह,कमलेश तिवारी ,अनिल तिवारी उपस्थित थे।
