RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: फोटोग्राफरों के माध्यम से ही इतिहास और समाज में घटित वर्तमान घटनाओं को हम देख पाते है:विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

फोटोग्राफरों की परेशानियों को दूर करने का करूंगा प्रयास: अमरेंद्र प्रताप

बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन ,भोजपुर ने मनाया अपना पहला स्थापना दिवस।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 31मार्च।आज बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन भोजपुर आरा का पहला स्थापना दिवस समारोह स्थानीय मैंना सुंदर धर्मशाला में मनाया गया। स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि आरा विधायक व पूर्व कृषी मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह थे।
स्थापना दिवस का शुभारंभ विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर फोटोग्राफरों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा की इतिहास हो या वर्तमान फोटोग्राफरों के द्वारा ही हम समाज में घटित घटनाओं को देख रहे हैं ।सीमित संसाधनों के द्वारा फोटोग्राफर अपनी जान हथेली पर रखकर फोटोग्राफी करते हैं, उन्होंने कहा कि आपकी जो भी छोटी बड़ी परेशानियां हैं उनको दूर करने का प्रयास मैं जरूर करूंगा। तिवारी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे राकेश तिवारी ने फोटोग्राफरों को विश्वकर्मा योजना से जोड़ने की बात कही। स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के मशहूर व बुजुर्ग फोटोग्राफर मोहम्मद शमीम अख्तर और विजय कुमार को फोटोग्राफी के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से विधायक के हाथों सम्मानित किया गया। साथ में 2024 में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में सबसे कम उम्र के फोटोग्राफर प्रभात रंजन उर्फ तेजस को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद पटना, बक्सर औरआरा के पदाधिकारी और सदस्यों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुर इकाई के अध्यक्ष जयंत ओझा ने किया एवं संचालन सरोज सुमन ने। धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप रंजन कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पटना के जोनल अधिकारी रोहित खत्री के साथ साथ संस्था के उपाध्यक्ष पंकज कुमार , सचिन चंदन कुमार कोर कमेटी के सदस्य मोहम्मद अशरफ और मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा भी उपस्थित थे।इस दौरान फोटोग्राफरों को गिम्बल का प्रशिक्षण भी दिया गया।कार्यक्रम के समापन पर सदस्यों और मुख्य अतिथि द्वारा केक काट स्थापना दिवस की खुशी जाहिर की गई।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:13 नवंबर 23

rktvnews

गिरिडीह:समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट शासी परिषद की बैठक संपन्न।

rktvnews

जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भारतीय नौसेना का जहाज तबर मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पहुंचा।

rktvnews

भोजपुर:डॉ भीम सिंह भवेश का प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ हुआ संवाद,किये गये सम्मानित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय झारखंड का जमशेदपुर आगमन, जिला प्रशासन द्वारा स्वागत एवं गार्ड ऑफ ऑनर किया गया प्रदान।

rktvnews

Leave a Comment