RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

निर्वाचन-मास्टर प्रशिक्षकों का हुआ कार्यशाला।

दरभंगा/बिहार 25 सितम्बर। आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारी को लेकर बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी श्री राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में आदर्श आचार संहिता, ईआरओ नेट, निर्वाचक सूची एवं पंजीकरण, ईवीएम व वीवीपैट तथा कंडक्ट ऑफ इलेक्शन विषय पर बारीकी से जानकारियां दी गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में थोड़ी सी भी कमी बड़ा संशय का कारण बन जाता है,इसलिए बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। कई बार निर्वाचन कर्मी की छोटी सी लापरवाही बड़ा मुद्दा बन जाता है। मसलन आप ईवीएम लेकर किसी चाय की दुकान पर यदि रुक जाते हैं तो यह संशय का एक बड़ा कारण बन जाता है।
यदि मतदान केंद्र पर या अन्य निर्वाचन कार्य के दौरान कहीं किसी का आतिथ्य स्वीकार कर लेते हैं तो, अन्य पक्ष आप पर आरोप लगा सकते हैं, इसलिए निर्वाचन कार्य के दौरान किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें। यहाँ तक कि किसी का चाय या पानी तक ग्रहण नहीं करना चाहिए, निर्वाचन कार्य पूरी निष्पक्षता के साथ कार्य करें एवं ईवीएम लेकर सीधे गंतव्य के लिए प्रस्थान करें।
उन्होंने आदर्श आचार संहिता, ईआरओ-नेट,ईवीएम व वीवी पैट के संदर्भ में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रताप, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं दोनों अवर निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गया:डीएम और एसपी की निगरानी में प्रथम चरण के मतदान हेतु चुनावकर्मियो को सामग्री किया गया वितरित।

rktvnews

राजनीति की रंगमंचीय दुश्मनी और जनता की असली बेवकूफी,नेताओं की मोहब्बत और जनता की नादानी।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र।

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव की उपस्थिति में सभी जिलों के उपायुक्त के साथ विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं नीतियों और कार्यक्रमों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, दिए कई अहम निर्देश।

rktvnews

उज्जैन:जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसान नेता राकेश टिकेत से मिले किसान ,सामूहिक बड़ा आंदोलन खड़ा करने की बनाई रणनीति।

rktvnews

श्रम विभाग की धावा दल की टीम ने डीएम और एसपी से किया मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment