
आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 मार्च । शनिवार को वी.के.एस.यू.आरा के श्री त्रिदंडी देव सरकारी डीग्री कॉलेज गौतम नगर शाहपुर, भोजपुर, और इसोरा रिसर्च एसोसिएशन झारखंड के द्वारा दो दिवसिय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि रणविजय कुमार, कुल सचिव, वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय आरा, प्रो लतिका वर्मा, प्रो अवध बिहारी सिंह, संतोष तिवारी, प्रो मदन सिंह देवोपा, वेस्टर्न यूनिवर्सिटी, नेपाल, डॉ. लक्ष्मण तिवारी मुख्य सलाहकार, प्रो दीनानाथ पंडित, प्रिंसिपल संजय त्रिपाठी नोहटा कॉलेज, प्रिंसिपल, श्री त्रिदंडी देव सरकारी डीग्री कॉलेज गौतम नगर शाहपुर, गुलाब फलाहारी, एमएम महिला कॉलेज, रजनी नर्सरी ने मंच संचालन किया, अजोरा रिसर्च एसोसिएशन की सचिव कल्पना कुमारी, उपस्थित थी, आयोजन सचिव, नवीन चंद्र शर्मा, डॉ प्रियंका पाठक, वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय आरा, इनहोने सेमिनार के टॉपिक पर विवरन प्रस्तुत किया। जिसमें भारत के काई यूनिवर्सिटी और कई देशो से रिसर्च स्कॉलर प्रोफेसर और स्टूडेंट्स ने भाग लिया और शोध पत्र प्रस्तुत किया ।
डॉ गुलाब फलाहारी ने बताया सम्मेलन प्रथम श्रेणी की मानसिकता के साथ मानव पूंजी का उत्पादन करने के लिए एक उत्कृष्ट शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान बनाने की दृष्टिकों को प्राप्त करने की दिशा में एक कदम है।
अंकिता राज, प्राची, प्रिया, दीप्ति, काजल, आज़ाद और श्रेयांस ने कुलगीत और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
