RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

झारखंड की शान है आशा किरण बारला: बाबूलाल मरांडी

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)13 नवम्बर।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज झारखंड की शान आशा किरण बारला व कोच आशू भाटिया का आगमन हुआ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  बाबूलाल मरांडी ने उनका स्वागत किया और बधाई दी।
गुमला निवासी व बोकारो में प्रशिक्षण करने वाली आशा किरण बारला ने बीते दिनों 800 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय 2:04.46 मिनट के साथ बना, गोल्ड जीता था।
मौके पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय कर्मवीर सिंह जी व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जी उपस्थित रहे।
मरांडी ने कहा कि आशा किरण बारला पर हम सभी झारखंड वासियों को गर्व है। आशा किरण बारला व कोच आशू भाटिया जी को बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं दी।
आशा किरण बारला 800 मीटर दौड़ में अंडर 20 महिला में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी है।
आज ही कोल इंडिया ने अगले तीन साल के लिए स्पॉन्सर किया है जिसके तहत प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए मिलेंगे।
भाटिया एथलेटिक्स अकादमी में प्रशिक्षणरत हैं। आशा के साथ उनके प्रशिक्षक आशु भाटिया भी थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री के आह्वान पर आयुष लैब्स ने खोले दरवाजे: ‘एक वैज्ञानिक के रूप में एक दिन’ पहल के तहत युवाओं ने विज्ञान और नवाचार की दुनिया में कदम रखा।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे मार्ट,ग्राहकों से की मुलाकात,ग्राहक बोले जीएसटी रिफॉर्म्स, बचत क्रांति।

rktvnews

सारण:जिनके नाम से होगी जमीन की जमाबंदी/होल्डिंग कायम, वही कर सकेंगे जमीन/मकान की बिक्री।

rktvnews

सारण: कार्य संस्कृति एवम् साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्वदेशी फीडस्टॉक और एसएएफ पर भारत की पहली घरेलू वाणिज्यिक उड़ान शुरू करने की प्रशंसा की।

rktvnews

Leave a Comment