
RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )30 मार्च। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नव संवत्सर एवं चैत्र नवरात्र स्थापना पर शुभकामनाएं देते हुए सभी प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि के लिए कामना की है।
उप मुख्यमंत्री ने वीरता, पराक्रम, कला व संस्कृति की पावन भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर उन्होंने गौरवशाली विरासत से समृद्ध प्रदेश को विकसित बनाने की कामना की हैं।
उन्होंने कहा कि संस्कृति, अतिथि सत्कार, पराक्रम, उद्यम और पर्यटन स्थल राजस्थान की पहचान है। ऐसी विशेषताओं के बल पर राज्य के निवासी स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करेंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में विकसित राजस्थान-विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाते हुए देश और प्रदेश के विकास में अमूल्य योगदान देंगे।
इस अवसर पर उन्होंने इस अलौकिक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की हैं।
