RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने चैत्र शुक्लादि, उगाड़ी, गुड़ी पड़वा, चेती चाँद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 मार्च।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगाड़ी, गुड़ी पड़वा, चेती चाँद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “चैत्र शुक्ल पक्ष, उगाड़ी, गुड़ी पड़वा, चेती चाँद, नवरेह और साजिबु चेरोबा के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”
वसंत ऋतु के आगमन पर मनाए जाने वाले ये त्यौहार भारतीय नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक हैं। ये त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करते हैं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं। इन त्यौहारों के दौरान हम नई फसल की खुशी मनाते हैं और प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
इन पवित्र अवसरों पर, आइए हम सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करें और अपने राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करें।

Related posts

चतरा:जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई का उदाहरण, आवेदिका को मौके पर ही मिला राशन कार्ड।

rktvnews

जिलाधिकारी ने ओम साईं पेट्रोल पंप का किया निरीक्षण!जन उपयोगी सुविधाओं के अर्न्तगत पेयजल एवं स्वच्छ प्रशाधन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करें पेट्रोल पम्प संचालक।

rktvnews

उत्तराखंड:प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर: वीर कुंवर सिंह स्टेडियम जलमग्न, खिलाड़ी अच्छे दिन के इंतजार में घर बैठे।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री से बात की।

rktvnews

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर संगोष्ठी एवं काव्य संध्या आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment