RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला:मुख्यमंत्री ने 150 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

नए वाहनों से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मिलेगी और मजबूती।

अपराधियों में भय – आमजन में विश्वास के ध्येय पर काम कर रही राज्य सरकार : भजनलाल

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)28 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला के तहत जवाहर सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम ‘सुरक्षा एवं सुगमता का संकल्प समारोह’ से 150 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राज्य सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसके लिए पुलिस बल को तमाम आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस बल मे शामिल हुए इन नए वाहनों से राज्य में आमजन के लिए सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक यू. आर. साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार, महानिदेशक साइबर क्राइम हेमंत प्रियदर्शी, महानिदेशक इन्टेलिजेंस संजय अग्रवाल, महानिदेशक टी.एन.टी. अनिल पालीवाल सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं पुलिस कार्मिक मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर महिला कॉलेज में कार्यशाला।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग का शुभारम्भ किया।

rktvnews

भोजपुर:सहकार भारती के माध्यम से आम लोगों का जीवन स्तर समृद्ध बनाने मे समर्पित:महामंत्री रामदयाल सिंह

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 54वें इफ्फी के अंतर्गत वीएफएक्स और टेक पवेलियन का उद्घाटन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 अगस्त 24

rktvnews

पटना:पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अति आवश्यक :अध्यक्ष अंजलि सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment