
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अक्टूबर। बुधवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता 2024–25 का आयोजन बी०एस०एस०कॉलेज बचरी पीरो के खेल मैदान में संपन्न हुआ।कबड्डी प्रतियोगिता की अध्यक्षता बचरी कॉलेज के प्राचार्य डॉ०निर्मल राय एवं संचालन प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ०जी० राय ने किया।इसका विधिवत उद्घाटन अंचलाधिकारी पीरो लाखेंद्र कुमार,बतौर मुख्य अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो०रणविजय कुमार , विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय निरीक्षक प्रो ०एस०एस०शर्मा,सम्मानित अतिथि महाविद्यालय के पूर्व सचिव डॉ०रामजन्म शर्मा,सचिव शासी निकाय डॉ०एन०एम०ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काट कर किया। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कबड्डी(महिला) प्रतियोगिता की मेजबानी बी०एस०एस०कॉलेज बचरी पीरो को दिया गया था।इस आयोजन में कुल 12 महाविद्यालय के महिला कबड्डी के टीम ने भाग लिया ।जिसमे पहले राउंड का मैच बी०एस०एस०कॉलेज बचरी पीरो एवं ए०एस०कॉलेज विक्रमगंज के बीच खेल गया जिसमे बचरी कॉलेज सात अंक से विजई हुआ। डी०के ०कॉलेज डुमरांव और महिला कॉलेज डालमियानगर के बीच मुकाबला में डीके कॉलेज डुमरांव 23 अंक से विजई हुआ। महिला कॉलेज रोहतास एवं दुर्गावती कॉलेज कैमूर के बीच मुकाबला में महिला कॉलेज रोहतास 4 अंक से विजई हुआ।वही एम०एम ०एम०महाविद्यालय आरा और एस०भी०पी०कॉलेज भभुआ के बीच मुकाबला में महिला कॉलेज आरा 18 अंक से विजई हुआ। एस०बी०कॉलेज आरा और एस०टी०एस०एम०कॉलेज पनवारी के बीच मुकाबला में एसबी कॉलेज आरा 19 अंक से विजई हुआ,तथा अंतिम मुकाबला बी०डी०कॉलेज बिहिया एवं एच ०डी ०जैन कॉलेज आरा के बीच हुआ जिसमे जैन कॉलेज आरा 19 अंक से विजयी हुआ।
क्वाटर फाइनल में एस०बी०कॉलेज आरा का मुकाबला रोहतास महिला कॉलेज सासाराम से हुआ जिसमे एसबी कॉलेज 25 अंक से विजई हुआ।एच०डी०कॉलेज आरा का मुकाबला महिला कॉलेज आरा से हुआ जिसमे जैन कॉलेज आरा 8 अंक से विजई हुआ। रोहतास महिला कॉलेज का मुकाबला बी०एस०एस०कॉलेज बचरी पीरो से हुआ जिसमे बचरी कॉलेज 20 अंक से विजय प्राप्त किया।सेमीफाइनल में चार टीम जिसमें बचरी कॉलेज का मुकाबला जैन कॉलेज आरा से हुआ जिसमे जैन कॉलेज आरा विजई हुआ । एस०बी०कॉलेज आरा का मुकाबला महिला कॉलेज आरा से हुआ जिसमे एस०बी०कॉलेज आरा विजई हुआ।
फाइनल मुकाबला एस०बी०कॉलेज आरा तथा एच० ०डी०जैन कॉलेज आरा के बीच खेला गया ।जिसमे एस०बी०कॉलेज आरा, एच०डी०जैन कॉलेज आरा को पराजित करके विजेता का खिताब जीता ।एच०डी०जैन कॉलेज आरा को उपविजेता घोषित किया गया।
महिला कबड्डी प्रतियोगिता मैच के मैन ऑफ द मैच,बेस्ट रेडर और चेंजर ऑफ द मैच का खिताब एच०डी०जैन कॉलेज आरा के खिलाड़ी प्रिया कुमारी,आराध्य कुमारी और पलक कुमारी को दिया गया।जबकि बेस्ट कैचर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब एस०बी०कॉलेज आरा की खिलाड़ी लक्ष्मी कुमारी और सुरुचि कुमारी को दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य ने आयोजन सचिव सहित अधिक्रीड़ा परिषद के सभी सदस्यों धन्यवाद व्यापित किया।
