RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:नेशनल न्यू बोर्न (नवजात शिशु)सप्ताह उपलक्ष में जागरूकता रैली निकाली गई।

आरा/भोजपुर 30 नवंबर।नेशनल न्यू बोर्न (नवजात शिशु)सप्ताह 30 नवंबर के उपलक्ष में एक जागरूकता रैली का आयोजन सदर अस्पताल भोजपुर के सिविल सर्जन कार्यालय के सामने किया गया। इस रैली को, हरी झंडी दिखाकर सिविल सर्जन डॉ सुरेश प्रसाद सिंह एवं एसीएमओ भोजपुर डॉ के एन सिन्हा ने रवाना किया। मौके पर सिविल सर्जन ने सबको बधाई व शुभकामनाएं दी । डॉ के एन सिन्हा ने स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों को विशेष सावधान करते हुए विस्तृत रूप से इस कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। डॉ सिन्हा ने कहा कि आज के दिन हमें एक प्लानिंग प्रोग्राम के तहत न्यूबॉर्न ,नवजात बच्चों की देखभाल ,पोषण एवं स्वास्थ्य पर ध्यान देने के हर बिंदु पर विचार करना है ।स्वस्थ नवजात शिशु होने के लिए पहले गर्भवती मां को स्वस्थ रहना जरूरी है। समय-समय पर उनका ब्लड प्रेशर, चीनी व अन्य बीमारियों का परीक्षण हो और उन्हें पौष्टिक आहार मिले । सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था हो तब नवजात बच्चे स्वस्थ पैदा होंगे और उसके बाद उन बच्चों का बीसीजी, पोलियो की खुराक और समय पर अन्य टीकाकरण की व्यवस्था करनी है ।तथा स्तनपान के बारे में मां को बताना होगा।मां का दूध अमृत के समान है जिसमें ताकत देने के साथ-साथ रोग से लड़ने की भी क्षमता होती है। इस कार्यक्रम को सफल बनाकर हम नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार लाकर देश को एक स्वस्थ एवं सुयोग्य कर्णाधार देने का प्रयास करेंगे। देश के तमाम नवजात शिशुओं को मेरी शुभकामना है। मौके पर डीपीएम डॉ रवि,मोदी जी, एएनएम स्कूल की प्राचार्य ममता , मिस खालको, सुधीर सिंह, पंकज कुमार सहित नर्सिंग स्कूल की सैकड़ो छात्राएं उपस्थित थी ,जो नवजात स्वस्थ शिशु के लिए अच्छे-अच्छे स्लोगन से नारा लगाती रही । रैली ने पूरे अस्पताल में और अस्पताल के चारों ओर घूम कर लोगों को नवजात शिशु के स्वास्थ्य एवं संरक्षण के लिए जनता को जागरूक किया।

Related posts

बागपत:2024 यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि विस्तार सेवा डिप्लोमा प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोपाल:हास्य व्यंग्य की चुटीली और पैनी रचनाओं के साथ सम्पन्न हुई ,शान्ति गया साहित्य कला एवम खेल संवर्द्धन न्यास की गोष्ठी।

rktvnews

भोजपुर:फोटोयुक्त निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के संदर्भ में बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:पारा विधिक स्वयंसेवकों हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

हनुमानगढ़: रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने भेजी वीरांगनाओं के लिए राखी, वीरांगनाओं को जिला कलेक्टर ने बांधी राखी।

rktvnews

Leave a Comment