RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई!महापुरुषों की जीवनी से सीख लेनी की जरूरत:प्रो सच्चिदानंद सहाय

आरा/भोजपुर 2 अक्टूबर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भोजपुर के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती संयुक्त रुप से महादेव हनुमान मंदिर परिसर में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद सहाय ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी एवं शास्त्री जी के फोटो ग्राफ पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने वर्तमान समय में गांधी एवं शास्त्री जी की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश दुनिया को नया संदेश दिया और आजादी दिलवाई तो दूसरी तरफ देश के दो प्रतिपालक जय जवान जय किसान जैसे राष्ट्रीय मुद्दों को देश विदेश तक पहुंचाकर अपनी श्रेष्ठता की मिसाल पेश की।अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रो सच्चिदानंद सहाय ने कहा की सादा जीवन उच्च विचार को आत्मसात करते हुए सादगी सुचिता और ईमानदारी से देश को नई दिशा एवं गति दी।वही महात्मा गांधी ने देश की आजादी में अभूतपूर्व योगदान देकर राष्ट्र के इतिहास राष्ट्र पिता और महात्मा की उपाधि से विभूषित हुए। अन्य वक्ताओं में सुरेंद्र कुमार सिंहा, दिलीप कुमार सिन्हा,आनंद मोहन सिंहा,दिनेश मुन्ना पूर्व वार्ड पार्षद, संजीव कुमार शिक्षक, अशोक श्रीवास्तव,नीरज कुमार, हिमांशु आदि रहे।

Related posts

भोजपुर: एसपी के निर्देश से जिले के सभी थानों में रोल कॉल सह समीक्षा की कवायद जारी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में वितरित होने वाली राशन सामग्री में श्रीअन्न को शामिल किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आस्ट्रेलिया के अपने समकक्ष रिचर्ड माल्र्स के साथ नयी दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत की।

rktvnews

साफ होनी चाहिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर दिमागी गंदगी?

rktvnews

मतदाता जागरूकता को लेकर स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर किया झंडारोहण।

rktvnews

Leave a Comment