RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार सरकार के दोहरी शिक्षा नीति के खिलाफ किया गया पुतला दहन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मार्च।बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ(फैक्टनेब) के आह्वान पर बिहार सरकार के दोहरी शिक्षा नीति के खिलाफ वित रहित शिक्षा नीति एवं बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी द्वारा वितरहित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतनमान के विरुद्ध सदन में दिए गए वक्तव्य के खिलाफ ब्रह्मर्षि सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय बचरी पीरो के द्वारा पुतला दहन किया गया।
विदित हो की वितरहित शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के द्वारा विगत कई दिनों से सरकार से अपनी मांगों को लेकर राजधानी पटना में विधानमंडल के समक्ष धरना ,प्रदर्शन के साथ साथ विधायकों मंत्रियों पक्ष विपक्ष के प्रमुख नेताओं के घेराव जैसे कार्यक्रम के माध्यम से संघर्षरत है। मोर्चा के द्वारा सरकार से अनुदान के बदले वेतनमान ,सात वर्षों के बकाए अनुदान का एकमुश्त भुगतान ,सेवानिवृति के बाद पेंशन आदि सुविधाएं देने आदि प्रमुख मांगों को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन कर रही है।
इन्हीं सभी मांगों को लेकर संघ के आह्वान पर पूरे बिहार के सभी संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने वित रहित शिक्षा नीति एवं सरकार का पुतला दहन किया है।
बी०एस०एस०महाविद्यालय बचरी पीरो के द्वारा महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि डॉ०धर्मेंद्र पांडेय के अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया जिसमे सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपने अधिकार के लिए सरकार के खिलाफ नारे लगाए तथा पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related posts

व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल ने भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी को डेवलपिंग इंडिया ऐज द सॉफ्ट पावर ऑफ द वर्ल्ड विषय पर 2,000 छात्रों से संवाद करने के लिए किया आमंत्रित।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा किया गया अंबेडकर स्मारक स्थल पर स्वच्छता और प्रतिमा पर माल्यार्पण।

rktvnews

बागपत:सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में लगाया जाएगा 12 नवंबर को रोजगार मेला।

rktvnews

वाणिज्यिक कर विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक- मुख्य आयुक्त ने राजस्व संग्रहण में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment