RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव संपन्न।

लोकतंत्र की पहली पाठशाला में तैयार होते हैं भविष्य के नागरिक :नूपुर ठाकुर

इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से सहजता पूर्वक हुआ स्टूडेंट्स काउंसिल का चुनाव।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)07 अगस्त।आज बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल, मील रोड में नये शैक्षणिक सत्र-2026-27 के लिए ‘स्टूडेंट्स काउंसिल’ का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में प्रमुख रूप से कक्षा-पाँचवीं से आठवीं तक के लगभग पंद्रह सौ विद्यार्थियों ने जोर-शोर से हिस्सा लिया।
हेड बॉय-हेड गर्ल, डिप्टी हेड बॉय-डिप्टी हेड गर्ल, हाउस कैप्टेन-वायस हाउस कैप्टेन आदि के पदों के लिए मतदाता विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने मतों का प्रयोग किया। चुनाव की यह प्रक्रिया लगभग एक सप्ताह पहले नॉमिनेशन के साथ शुरु हुई और आज इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के सहारे शांतिपूर्ण माहौल में कुशलता पूर्वक संपन्न हुई।
चुनाव में श्रीमन नारायण, युगराज सिंह, विष्णु विश्वास, अधर्व राज, जुनैरा आमिर, कंचन कुमारी, सुरभि आनंद, शायका अशरफ, अनन्या झा, आश्वि दुबे, तथा अदिती सिंह आदि सभी कक्षा-8वीं के विद्यार्थियों ने क्रमश: हेड बॉय-हेड गर्ल जैसे प्रशासकीय पदों के लिए पर्चे भरे थे। इसके अलावे ‘डिप्टी हेड बॉय-डिप्टी हेड गर्ल’ के लिए कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने पर्ची दाखिल की और हाउस कैप्टन-वायस हाउस कैप्टन बॉय-गर्ल के पदों के लिए कक्षा-छठी के विद्यार्थियों ने नामांकन किये थे।
शिक्षा, अनुशासन, खेल-कूद व कला-संस्कृति प्रकोष्ठ आदि जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए शिक्षकों द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों को सीधे मनोनीत करने की प्रक्रिया भी अपनाई गई।
सबसे महत्वपूर्ण यह रहा कि इसबार बैलेट पर्ची की जगह इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के उपयोग किये गए जिसकी वजह से चुनाव शांतिपूर्वक तेजी से संपन्न हो पाया। सभी चार हाउस के लिए अलग-अलग चार बूथ बनाये गए थे और सभी बूथों पर एक-एक टैब और एक-एक मोबाइल रखे गए थे। बच्चों में वोटिंग का रोमांच लगतार देखा गया। सबने गुप्त रूप से अपने मतों का उपयोग किया। इस दौरान बातचीत में कई विद्यार्थियों ने कहा कि वे स्कूल कैंपस में पठन-पाठन के अलावे साफ-सफाई, खेल-कूद सांस्कृतिक गतिविधियों आदि में अँपनी रूचि पूर्वक बदलाव चाहते हैं। वे चाहते हैं कि अनुशासन व्यवस्था से लेकर तमाम जरूरी व्यवस्थाओं में विद्यार्थी अपने सक्रिय दायित्वों का निर्वहन कर सकें और विद्यार्थियों की जरूरतों को प्रबंधन तक पहुँचाने मेंं सहुलियत हो सके। इस दौरान बूथ के करीब बना सेल्फी प्वाईंट भी सबके आकर्षण का केंद्र रहा।
प्रधानाचार्या नूपुर ठाकुर ने इस पूरी वोटिंग प्रक्रिया पर शुरु से अंत तक अपनी नज़र बनाये रखी। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स काउंसिल का चुनाव ‘लोकतंत्र की पहली पाठशाला’ का अहम हिस्सा है। इस चुनाव के सहारे विद्यालय भविष्य के लोकतान्त्रिक नागरिकों का निर्माण करता है। बच्चे अपनी जरूरतों और जिम्मेवारियों के प्रति सचेतन रूप से जुड़ते हैं। एक ओर जहाँ उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित होती है तो वहीं उनमें दायित्व बोध भी पैदा होता है। संपूर्ण विद्यालयी गतिविधियाँ सहजता से सिखने के अवसर प्रदान कर सकें, इसके लिए स्टूडेंट्स काउंसिल का चुनाव महत्वपूर्ण है।
आज के चुनाव परिणाम व प्रत्याशियों की किस्मत अब इलेक्ट्रॉनिक टूल्स में कैद हो चुके हैं। परिणामों की घोषणा आगामी सोमवार को विधिवत की जाएगी। प्रधानाचार्या ने समय पर और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को धन्यवाद व्यक्त किया।

Related posts

दरभंगा:14 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

चुनावी स्वयंवर!

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : वन महोत्सव पखवाङा पर हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम! शाहपुर रेफरल अस्पताल परिसर मे किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:09 मार्च, 2024 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन।

rktvnews

भोजपुर के आरा में जेल रोड व्यवसायिक संघ शीतल पेय पदार्थ की व्यवस्था कर कर रहा जन सेवा।

rktvnews

Leave a Comment