RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:08 एवं 09 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष शिविर : उपायुक्त रवि आनंद

‘कोई भी पात्र नागरिक छूटे नहीं’ अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक : उपायुक्त

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)07 अगस्त।झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 08 एवं 09 अगस्त, 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन दोनों दिनों प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने जिले के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष शिविर में पहुँचकर फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरते हुए इस अभियान का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। ऐसे भारतीय नागरिक, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है अथवा 01 अक्टूबर, 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हैं तथा संबंधित मतदान क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु फॉर्म-6 एवं घोषणा-पत्र भर सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि जिन परिवारों के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं अथवा जिनका वर्तमान मतदान केंद्र उनके निवास स्थान से दूर है, वे अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम निकटवर्ती एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है। किसी भी विदेशी नागरिक को इस प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहिए।

उन्होंने बताया कि मतदाता ऑनलाइन आवेदन के लिए ECINet App डाउनलोड कर सकते हैं अथवा https://voters.eci.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए वोटर हेल्पलाइन-1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील किया कि वे 08 एवं 09 अगस्त को अपने निकटतम मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष शिविर में पहुँचकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र में स्थानांतरित कराने अथवा आवश्यक संशोधन संबंधी कार्य समय पर पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि ‘कोई भी पात्र नागरिक छूटे नहीं’ अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Related posts

भोजपुर:64 रिद्धि कलश स्थापित कर हुआ चातुर्मास कलश स्थापना का भव्य समारोह।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान शहीद हवलदार बसुदेव सिंह के पैतृक आवास पहुँचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

जिला न्यायालय इन्दौर में पैरालीगल वालेंटियर के लिए आवेदन आमंत्रित।

rktvnews

सारण:भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई सुनवाई! 13 मामलों का किया गया निष्पादन।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया के विस्थापित परिवारों का विधायक ने बिलौटी मे लिया हाल समाचार।

rktvnews

चतरा:ग्रामीण विकास विभाग, डीएमएफटी, जेएसएलपीएस, भूमि संरक्षण समेत अन्य की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment