RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल ने भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी को डेवलपिंग इंडिया ऐज द सॉफ्ट पावर ऑफ द वर्ल्ड विषय पर 2,000 छात्रों से संवाद करने के लिए किया आमंत्रित।

मुंबई/महाराष्ट्र ( एजेंसी,पीआर 24×7)07 अक्टूबर। गौतम अदाणी ने व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल के हमारे निमंत्रण को ससम्मान स्वीकार किया है। वे ‘सेलिब्रेट सिनेमा वीक’ के अवसर पर शुक्रवार, 10 अक्टूबर को हमारे छात्रों से संवाद करेंगे,” व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल की अध्यक्ष मेघना घोष पुरी ने कहा, “हम सभी उनके विचार सुनने के लिए बेहद उत्साहित हैं।”
अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी भी अदाणी के साथ इस अवसर पर उपस्थित रहेंगी। इस दौरान कैंपस में मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में नवीनतम एआई तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
संस्थापक और चेयरमैन सुभाष घई ने कहा, “हमारे लिए यह बड़े सम्मान की बात है कि हम श्री गौतम अदाणी का स्वागत कर रहे हैं, जिनकी सफलता की कहानी आज भारत की प्रगति का प्रतीक है। हम श्री गौतम अदाणी और श्रीमती प्रीति अदाणी के आभारी हैं जिन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार किया। हमारे छात्रों के साथ उनका संवाद और राष्ट्र निर्माण में ‘सॉफ्ट पावर’ की भूमिका पर उनके विचार हम हमेशा याद रखेंगे।”
व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल 8 से 10 अक्टूबर तक ‘सेलिब्रेट सिनेमा वीक 2025’ मना रहा है, जिसमें 40 से अधिक वर्कशॉप्स आयोजित की जा रही हैं। इस वर्ष का विशेष आकर्षण राज कपूर और गुरु दत्त की जन्मशती को समर्पित है, जिसमें “भारतीय सिनेमा में कविता और संगीत का महत्व” विषय पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Related posts

बोकारो:जरीडीह में अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़,उत्पाद- पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लाभार्थी किसान का स्वागत ‘जय जगन्नाथ’ से किया।

rktvnews

वैशाली:विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान से तीन दंपतियों ने बच्चों को लिया गोद।

rktvnews

वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

एनएचपीसी का कर पश्चात लाभ (पीएटी) 8 प्रतिशत बढ़ा, इस पावर ‘मिनी रत्न’ कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 3834 करोड़ रुपये के कर पश्‍चात लाभ हासिल किया

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने किया लोहिया पथ चक्र फेज-1 का लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment