RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )28 मार्च। गुरुवार को समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई।
बैठक में खाद्यान्न का उठाव,खाद्यान्न का वितरण, ऑनलाइन राशन कार्ड पोर्टल से प्राप्त आवेदन का निष्पादन, राशन कार्ड निर्गत से संबंधित, ई-पॉस पोर्टल, प्रखंडवार राशन कार्ड/सदस्य का नाम विलोपनआधार सीडिंग,ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत लाभुक को गैस वितरण, किरासन तेल उठाव वितरण,सीपीग्राम से संबंधित,नई जन वितरण प्रणाली की दुकानों के अनुज्ञापन से संबंधित,जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की दुकानों की रिक्ति से संबंधित आदि बिंदुओं पर जिलाधिकारी ने बारी-बारी से समीक्षा किया।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ई केवाईसी के बचे हुए लाभुकों की डीलर वाइज सूची की जांच कर ले।
यदि लाभुक अपात्र पाए जाते हैं तो उनका नाम राशन कार्ड से विलोपित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।
उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी सुनिश्चित करेंगे की सुरक्षित जगह पर ही सीएससी केंद्र एवं सभी नॉर्म्स के अनुसार ही बनाएंगे,साथ ही आग बुझाने से संबंधित इंस्ट्रूमेंट एवं सक्रिय आदमी को प्रतिनियुक्त करेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी मार्केटिंग पदाधिकारी को फिक्स्ड रूटीन में ही आवंटन उपलब्ध कराने को कहा,साथ ही उन्होंने पीडीएस गोदाम को जांच करने का निर्देश दिया।
उन्होंने ने जिला मापतौल पदाधिकारी दरभंगा को कहा कि सभी डीलर का बांटो की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध करायें।
उन्होंने तीनों अनुमंडल पदाधिकारी को टीम गठित कर गोदाम को औचक जांच करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जांच के क्रम में देखा जाता है कि स्टॉक पंजी में क्षमता से अधिक प्रदर्शित रहता है,गोदाम में क्षमता से अधिक नहीं रहना चाहिए।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रंजन,अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल उमेश कुमार भारती,अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभू नाथ झा,जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम कुमार कुंदन,प्रोजेक्ट इंजीनियर,डीलर संघ के अध्यक्ष एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

बागपत ने बढ़ाया हिंदी का मान, गृह मंत्रालय से मिला ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी का सम्मान।

rktvnews

प्रयागराज का अत्याधुनिक Bio-CNG प्लांट।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राज्य में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के सम्बन्ध में राजभवन में अधिकारियों की ली बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकरनगर में 21 अरब 22 करोड़ र० की4,977 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।

rktvnews

केंद्रीय सिविल सेवा (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत एकीकृत पेंशन योजना का कार्यान्वयन) नियम, 2025 की अधिसूचना।

rktvnews

रायपुर : समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करने से होगा देश का उत्थान: रमेन डेका

rktvnews

Leave a Comment