
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 मार्च।जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के नमामि गंगे के अंतर्गत जिला गंगा समिति भोजपुर के तत्वावधान में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत स्थानीय जिला मुख्यालय स्थित सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय भोजपुर में स्नातक वर्ग के राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र छात्राओं के लिए चित्रकला तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उसी प्रतियोगिता में ब्रह्मर्षि सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय बचरी पीरो के एन ०एस०एस० इकाई से जुड़ी छात्रा अंकिता कुमारी ने रंगोली प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त की। जिसका जानकारी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ०वेंकटेश चौधरी ने दिया।इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव डॉ०एन०एम०ठाकुर,प्राचार्य प्रो०आयजुदीन खां ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
