RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

25 और 26 सितम्बर 2023 को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन! जिला स्तरीय युवा उत्सव हेतु आवेदन 18 से 20 सितम्बर 2023 तक प्राप्त किये जायेगें।

सारण/बिहार 16 सितम्बर ।जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्त्ता सारण, मो० मुमताजआलम के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया गया कि इस वर्ष 25 एवं 26 सितम्बर 2023 को प्रेक्षा गृह छपरा में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए युवा कलाकारों से 18 से 20 सितम्बर 2023 तक पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक युवा महोत्सव में भाग लेंने हेतु आवेदन विहित प्रपत्र में अनुमंडल कार्यालय सदर छपरा में प्राप्त किये जाएगें। आवेदन पत्र के साथ आवेदकों को उम्र प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
बैठक में महोत्सव की विस्तृत जानकारी देते हुए अपर समाहर्त्ता के द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय युवा उत्सव 2023 में राज्य के सहभागिता हेतु विभिन्न विधाओं से संबंधित कलाकारों का जिला स्तर पर इस उत्सव के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयनित कलाकार राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लें सकेंगे। युवा उत्सव में 15-35 वर्ष के युवा कलाकार विभिन्न विधाओं के लिए अपना आवेदन जमा कर सकते है। युवा उत्सव में समूह गायन, समूह लोकनृत्य, लघु नाटक (हिन्दी और अंग्रेजी), शास्त्रीय नृत्य, (कथक, ओडीसी, भारतीय नाट्यम, कुचिपुड़ी, मणिपुरी) शास्त्रीय गायन (एकल) हिन्दुस्तानी एवं कर्नाटकी, चित्रकला, मूर्तिकला, हस्तशिल्प, छायाचित्र, भारतीय वाद्य वादन में सितार, गिटार, बॉसुरी, तबला, वीणा, मृदंग, वायलिन, सारंगी, सरोद, शहनाई पखावज, वक्तृता एवं हारमानियम सुगम कला में परांगत कलाकारों का चयन किया जाएगा।
वायलिन, सारंगी, सरोद, शहनाई एवं पखावज विद्याए राष्ट्रीय युवा उत्सव की प्रतियोगिता श्रेणी में सम्मिलित नहीं है। लोक गाथा एवं एकल लोकगीत राष्ट्रीय युवा उत्सव की प्रतियोगिता श्रेणीके अंतर्गत सम्मिलित नहीं है। चाक्षुष कला राष्ट्रीय युवा उत्सव के अंतर्गत प्रतियोगिता श्रेणी में सम्मिलित नहीं है।

Related posts

रक्षा मंत्री ने नौसेना अनुसंधान और परीक्षण क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए विशाखापत्तनम की नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ की आधारशिला रखी।

rktvnews

अडानी मामले में सुप्रीम कोर्ट विषेज्ञ कमिटी का गठन करेगा।

rktvnews

भोजपुर : सम्राट चौधरी सरकार के सौ दिन पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

कारीगरों की आजीविका को सशक्त बनाने के लिए हैंडलूम को रोज़मर्रा के फैशन से जोड़ रहा ‘इंडियन पीकॉक’

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद ने जिले के 7 विद्यालयों में किया ओपन जिम का उदघाटन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कोशी, गंडक एवं गंगा नदियों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया एरियल सर्वे, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment