RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 मई।आज जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने भव्य ऐप के माध्यम से अस्पतालों में आने वाले मरीजों की AWT एवं AJT की समीक्षा करते हुए तरारी, बिहियाँ, सहार, चरपोखरी एवं रेफरल अस्पताल, जगदीशपुर में सेवाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा के क्रम में PPIUCD, अंतरा इंजेक्शन तथा बंध्याकरण ऑपरेशन में गति लाने के साथ ही लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य संस्थानों को ओपीडी सेवाओं की संख्या में वृद्धि करने को कहा गया, जिसमें तरारी, बिहियाँ, जगदीशपुर एवं उदवंतनगर को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, सभी संस्थानों को अपने अधीनस्थ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों में जन आरोग्य समितियों का शीघ्र गठन सुनिश्चित करने को कहा गया। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को लक्ष्य आधारित कार्य सौंपने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनजागरूकता लाने के निर्देश भी जारी किए गए।
इस अवसर पर सिविल सर्जन,अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम,स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : करनामेपुर पुलिस ने किया गांजा बरामद।

rktvnews

बाल दिवस विशेष: बच्चों में छिपा है देश का उज्ज्वल भविष्य।

rktvnews

भोजपुरी भावना और संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में रखने जा रहे हैं चार युवा भोजपुरी शोधार्थी।

rktvnews

दरभंगा:खरपतवार प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कैम्पस प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया।

rktvnews

काशी के कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक को मिला युवा प्रतिष्ठान पुरस्कार -2024

rktvnews

Leave a Comment