
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 मार्च।राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा प्राप्त निर्देश एवं जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार गंगा स्वच्छता पखवाड़ा (16.03.2025 से 31.03.2025) के अंतर्गत जिला गंगा समिति,भोजपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके दूसरे दिन आज सहजानंद ब्रह्महर्षि महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा सह नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति,भोजपुर, युवा, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी,भोजपुर, सहजानंद ब्रह्महर्षि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम कुमारी,जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह एवं आईटीसी समन्वय भोजपुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।आसमा खातून ने कहा कि नमामि गंगे द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य लोगों को नदियों के प्रति जागरूक करना एवं उनके संरक्षण के लिए प्रयासरत रहना है। उन्होंने सभी को मिलकर नदियों को बचाने हेतु टीम के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पूनम कुमारी ने जिला गंगा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मां गंगा को जीवंत, निर्मल एवं अविरल बनाए रखने के लिए यह समिति सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने सभी युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने की अपील की।
इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अमरजीत कुमार सिंह (हित नारायण क्षत्रीय स्कूल, आरा), द्वितीय पुरस्कार मोहम्मद शाहनवाज शाह (हित नारायण क्षत्रीय स्कूल, आरा) तथा तृतीय पुरस्कार रोशन सिंह ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार अदिति कुमारी एवं अंकित कुमार सिंह (एस.बी. कॉलेज, आरा) को प्रदान किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार आसनी एवं सरस्वती, द्वितीय पुरस्कार दिव्य तथा तृतीय पुरस्कार नंदनी और आकांक्षा कुमारी एवं ऋतुराज साहनी को मिला। सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार आकांक्षा प्रजापति, द्वितीय पुरस्कार तान्या एवं तृतीय पुरस्कार अंकिता को प्रदान किया गया।
जूनियर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लवकुश कुमार, द्वितीय स्थान तान्या कुमारी, तृतीय स्थान नंदनी कुमारी एवं सांत्वना पुरस्कार आयुष कुमार और अनुराग राज को मिला। सीनियर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजनंदनी गुप्ता, द्वितीय स्थान साक्षी कुमारी, तृतीय स्थान कामनी कुमारी तथा सांत्वना पुरस्कार रिया और जागृति को प्रदान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हर्षिता विक्रम द्वारा गणेश वंदना से किया गया। खुशी एवं सरिया पाठक ने कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। “गंगा की पुकार” नाटक के माध्यम से रंगकर्मियों ने गंगा संरक्षण का संदेश दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। वहीं, झिझिया, जाट-जतिन एवं बब्बू कुमार के निर्देशन में प्रस्तुत शिव तांडव नृत्य ने समां बांध दिया।
इस कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे, भोजपुर के अमित कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन कुमार, अमन कुमार, चंदन सिंह, मनीष कुमार सिंह, कुंदन कुमार सिंह, मनु कुमार सिंह, पीयूष कुमार, राजा कुमार, गोल्डन कुमार, नीतीश कुमार सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
